Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7219 -
होम ब्लॉग पेज 7219

कोणार्क के सूर्यमंदिर युक्त 10 रुपए का नोट आएगा

RBI to issue new Rs 10 notes with Konark Sun Temple motif
RBI to issue new Rs 10 notes with Konark Sun Temple motif

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को दस रुपए के नए नोट शीघ्र चलन में लाने की घोषणा की। आरबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक महात्मा गांधी सीरीज में डिजाइन किए जाने वाले दस रुपए के नए नोट चॉकलेटी बादामी रंग के होंगे और नोट के पक्ष में ओडिशा के कोणार्क सूर्यमंदिर का चित्र होगा।

Triple Talaq Bill बजट सत्र तक लटका, अध्यादेश के आसार नहीं

Stalled in Rajya Sabha, Triple Talaq Bill now pushed to budget session
Stalled in Rajya Sabha, Triple Talaq Bill now pushed to budget session

नई दिल्ली। राज्यसभा के शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद अब विवादास्पद तीन तलाक विधेयक का भाग्य संसद के बजट सत्र के खाते में चला गया है। बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है। सरकारी सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि राज्यसभा में अटके इस विधेयक को लेकर अध्यादेश जारी हो सकता है।

यूपी में हज दफ्तर पर भगवा रंग, विपक्ष ने बोला हमला

UP Haj committee office painted saffron by Yogi Adityanath government
UP Haj committee office painted saffron by Yogi Adityanath government

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय के साथ ही अन्य कुछ भवनों को भगवा रंग में रंगे जाने के बाद अब राज्य हज समिति के कार्यालय पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है।

राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

सबगुरु न्यूज। व्यक्ति के जन्मदिन के समय आकाशीय चन्द्रमा जिस भी राशि में भ्रमण करते हैं व्यक्ति की वही जन्म राशि होती हैं। जन्म लग्न अर्थात जन्म के समय पृथ्वी के पूर्वी क्षितिज पर कोण सी राशि उदित हो रही थी। वहां से चन्द्रमा की दूरी व अन्य ग्रहों से क्या सम्बंध बन रहे थे उनके प्रभावों की भविष्यवाणी ज्योतिष शास्त्र में की जाती है कि किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति क्या क्या उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

हमारे YOUTUBE चैनल को सब्सक्राइब करके हमें सहयोग करें CLICK HERE TO SUBSCRIBE

प्राचीन काल में ऋषि मुनियों ने इस क्षेत्र में लगातार आकाशीय ग्रहों का अध्ययन किया और अपने अपने अनुभवों को बताया। इन सब की जानकारी पुराणों में मिलती है। उस काल में भी ऋषि मुनियों में ग्रहों के प्रभावों को लेकर मतभेद थे और पूर्णत सफ़ल और सही भविष्यवाणी सभी की नहीं हो पातीं थी फिर भी गणित ज्योतिष शास्त्र में सभी का मत एक था।

वराहमिहिर ने सभी पुराणों के आधार पर गुप्त काल में वृहत् संहिता नामक ग्रंथ को लिखा और उसके बाद लगातार ज्योतिष शास्त्र में अनुसंधान हुए तथा हजारों पुस्तकें वर्तमान तक लिखीं जा चुकी हैं। इनके माध्यम से भावी घटनाक्रम की जानकारी के संकेत मिलते हैं और व्यक्ति इन संकतो को ध्यान में रखते हुए आगामी योजनाओं को बनाता है जो भी इस जयोतिष शास्त्र मे विश्वास रखता है।

हर वर्ष ज्योतिष शास्त्र के आधार पर भविष्यवाणियों की जातीं हैं जो जन्मदिन की राशि के आधार पर ही होती है। एक राशि में करोड़ों लोगों का जन्म होता है पर स्थान व समय के कारण भविष्यवाणियां बदल जातीं हैं और लोगों को अविश्वास होने लगता है। हर वर्ष हर राशि के व्यक्तियों को लाभ व हानि होती है जन्म दिन के समय अन्य ग्रहों के प्रभावों के कारण से। अतः किसी भी जातक को भविष्यवाणी को लेकर तनाव नहीं रखना चाहिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र भविष्य में घटने वाली घटनाओं के संकेत मात्र ही देता है यह फल को देने वाला शास्त्र नहीं है।

लाखों करोड़ों लोगों की आस्था के इस शास्त्र को झूठलाया नहीं जा सकता है कारण इसका आधार खगोल विज्ञान है। जिस पर दुनिया के हर देश लगतार अध्ययन कर रहे हैं। वर्ष 2018 में सभी राशियों पर आकाशीय ग्रहों के प्रभाव के जो संकेत मिल रहे हैं वह केवल फल की सूचना ही है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है अचूक वाणी नहीं।

मेष राशि

चू ,चे ,चो ,ला ,ली ,लू ,ले, लो , अ

mesh all rashi rashifal 2018
mesh all rashi rashifal 2018

मेष राशि के जातकों के लिए इस बार बृहस्पति ग्रह के कारण शुभ फल मिलेंगे। अप्रेल माह तक शनि ग्रह के फल भी व्यापार, नौकरी तथा धंधों में लाभ तथा उन्नति देंगे। लेकिन राहु केतु के कारण बनते कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी तथा वर्ष के अंत में बृहस्पति के आठवें होने से घर परिवार में अन-बन परेशानियों के योग बन सकते है।

अज्ञातभय चिंता और आलस्य बढ़ेगा, मित्रों और पत्नि से सहयोग मिले। कोई भी कार्य सोच विचार कर करें, वाणी पर संयम रखे तथा पेट और आंखों की बीमारियों से सावधान रहे। राहु केतु की परेशानियों से बचने के लिए देवी अनुष्ठान तथा शांति पाठ करना लाभदायक रहेगा। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिला जुला फल देने वाला रहेगा। HINDI VIDEO

वृष राशि

ई, उ, ए, ओ, वा, वि, बू, बे, बो

Vrashabh all rashi rashifal 2018
Vrashabh all rashi rashifal 2018

वृष राशि के जातकों के लिए शनि की अढेईया चुनौतीपूर्ण रहेगी तथा बृहस्पति भी अशुभ फल देने वाले बन सकते है। यदि जन्म कुण्डली में इनकी स्थिति ठीक नहीं हो। अप्रेल माह से परिणाम लाभप्रद होंगे। अत: कार्यों को सावधानी पूर्वक करें, लेन देन में सतर्क रहें, कुटुम्ब से अनावश्यक मतभेद बढ़े। पत्नि और बच्चों से सहयोग मिले, किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। बीमारी से सावधान रहें। शनि व गुरू की शांति कराना लाभप्रद रहेगा। अक्टूबर माह में गुरू ग्रह वृश्चिक में आने से सर्वत्र सफल व लाभ मिले। बड़े लोगों से लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे। मतान्तर से अढैया मे राज योग मिले। पुरानी समस्या दूर हो व गुरु ग्रह ऋण शत्रु मुक़दमा रोग से निजात दिलाने के लिए मदद करे। व्यापार मे लाभ मिलेगा व उन्नति के अवसर मिलेंगे। राहू के कारण पराक्रम बढे सम्पर्क लाभ मिले। HINDI VIDEO

मिथुन राशि

क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह

methun all rashi rashifal 2018
methun all rashi rashifal 2018

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु दूसरे स्थान पर अनिष्ट कारक बन सकते हैं। परिवार से मतभेद, पारिवारिक संपत्ति का बटवारा तथा वाणी पर असंयम, धन के मामले परेशान करे। ऋण, शत्रु, मुक़दमा परेशान कर सकते हैं। बीमारी से सचेत रहे। केतु अष्टम में आकस्मिक विपत्ति कारक बने। शनि ग्रह का सप्तम होना भी दाम्पत्य जीवन में बाधा उत्पन्न करे तथा भाग्य की उन्नति को रोक सकता है। आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति बनी रहेगी, आय कम ख़र्च अधिक होगी, बड़े लोगों सो सहयोग मिले, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें तथा दुर्घटना से सावधान रहे। गुरू ग्रह पांचवे स्थान पर होने से अनुकूल बन हर तरह के लाभ देंगे। शनि ग्रह व राहू और केतु की शांति कराना हितकर रहेगा। HINDI VIDEO

कर्क राशि

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

kark all rashi rashifal 2018
kark all rashi rashifal 2018

कर्क राशि के जातकों के लिए राहू केतु के कारण कार्यो में बाधा उत्पन्न होगी तथा अनावश्यक अनजाना भय रहेगा। शिक्षा संतान प्रेम में तनाव व दाम्पत्य जीवन में कलह के योग बनते हैं। चौथे गुरू भी सुख शांति में कमी कर व्यवसाय में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। मतान्तर से भूमि, भवन, वाहन के क्रय और विक्रय के योग से लाभ मिले तथा व्यापार धंधों में सफलता मिलेगी। ख़र्च की अधिकता, रोग बढे, गृह क्लेश बढ़े, व्यवसायी व्यापार सामान्य ढंग से चले। गुरू ग्रह व राहू और केतु की शांति कराए। छठा शनि ऋण, शत्रु, मुक़दमा, रोग से निजात दिलाने के लिए मदद करे तथा अनहोनी को टाले। मिलने वालों व मित्रों का लाभ मिले। HINDI VIDEO

सिंह राशि

म, मी, मु, में, मो, टा, टी, टू, टे

Leo all rashi 2018
Leo all rashi 2018

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह पांचवे स्थान पर होने से शिक्षा संतान प्रेम व प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल बने तथा भाग्य की उन्नति करे। अनावश्यक खर्च को रोके तथा गुरू ग्रह तीसरे स्थान पर बैठ भाग्य व लाभ को बढाए तथा स्त्रियों से सुख मिले। गुरू शुभ फल देंगे। मान प्रतिष्ठा बढे। धार्मिक यात्रा योग बने। घर, परिवार में समृद्धि बढे। मित्रों और स्त्री से सुख सहयोग मिले। भूमि, भवन, वाहन के योग बने। व्यापार व नौकरी में लाभ मिले। साल के अंत में गुरू ग्रह की स्थिति अनुकूल नहीं रहे तथा परिवार व व्यवहार से लोग परेशान रहे। राहू केतु की शांति कराना हितकर रहेंगा। HINDI VIDEO

कन्या राशि

टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

Kanya all rashi rashifal 2018
Kanya all rashi rashifal 2018

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह दूसरे स्थान पर बैठ लाभों में वृद्धि करे तथा अचानक धन सम्पत्ति को दिलाए तथा उच्च शिक्षा व नौकरी व्यापार से लाभ दिलाएंगे। वर्ष के अंत में सम्पर्क बढे और मित्रों से लाभ मिले। पारिवारिक संपतियां मिले तथा विवाह के अवसर मिलेंगे तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहे। चौथे शनि ग्रह की अढैया मित्र राशि में होने से राजयोग मिले तथा व्यापार धंधों व नौकरी का लाभ मिले। ऋण, शत्रु, मुक़दमा रोग से निजात मिले तथा भूमि, भवन, वाहन के क्रय के योग बने हुए हैं। ग्याहरवां राहू आकस्मिक लाभ के अवसर दिला कर प्रसन्न करेगा तथा केतु कुल की उन्नति को कराएगा। शनि ग्रह की अढैया के उपाय हितकारी रहेंगे। HINDI VIDEO

तुला राशि

र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते

tula all rashi rashifal 2018
tula all rashi rashifal 2018

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु व शनि ग्रह की अनुकूलता से इस साल चहुंमुखी विकास के अवसर मिलेंगे। उच्च वर्ग के लोगों के सम्पर्क से भाग्य मे उन्नति होंगी और नौकरी व्यापार धंधों में सफलता मिलेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढे। यात्रा योग बने हुए हैं तथा सत्ता का राजयोग बना हुआ है। स्थायी संपति का क्रय विक्रय होगा व लाभ मिलेगा। राहू दशम भाव में बैठकर कर्म का लाभ दिलाएंगे तथा ऋण शत्रु मुक़दमा रोग से निजात दिलाने मे योग कारक बने हुए हैं। केतु के कारण स्वास्थ प्रभावित होगा और परिवार से मतभेद के कारण तनाव रहेगा। राहू केतु के लिए शांति पाठ करे या दैवी शक्ति का अनुष्ठान कराएं। राहु केतु से परेशान रहेंगे। इच्छित लाभ मिले, व्यापार -धंधों में तरक़्क़ी, परिवार और मित्रों से लाभ। राहु शनि की शांति कराए। HINDI VIDEO

वृश्चिक राशि

तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

vrashik all rashi rashifal 2018
vrashik all rashi rashifal 2018

वृश्चिक राशि वालों को यह साल मध्यम ही निकलेगा। शनि ग्रह की साढ़े साती का अंतिम चरण दौड़ धूप बहुत करवाएगा। गुरू ग्रह की बारहवीं स्थिति अक्टूबर तक कष्टप्रद हो सकती है तथा बीमारी से सावधान रहें। मान प्रतिष्ठा का हनन हो सकता है। लाभ के अवसर जा सकते हैं। शनि ग्रह का दूसरा होना पूर्ण विरक्ति दे सकता है तथा भूमि, भवन, वाहन, माता व जनता से नुकसान के योग बने हुए हैं। सत्ता संघर्ष व सता परिवर्तन के योग बने हुए हैं। नवा राहू भाग्य में आमूल-चूल परिवर्तन कर सकता है तथा केतु सभी सम्बन्धों को प्रभावित कर सकता है। अतः वर्ष में गुरू शनि ग्रह के दान पुण्य करे तथा राहू केतु के लिए शांति पाठ करे और देवी का अनुष्ठान करे तथा शिव की आराधना करें। HINDI VIDEO

धनु राशि

ये, यो, भ, भी, भू, फ, ढ, भे

dhanu all rashi rashifal 2018
dhanu all rashi rashifal 2018

धनु राशि के जातकों के लिए शनि की अढैया राजयोग कारक है। शनि ग्रह मनोबल बढ़ाएंगे तथा व्यापार धंधों व नौकरी का लाभ तथा पदोन्नति के योग को दिलवाएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहे तथा संतान की उन्नति होगी। ग्यारहवें गुरू ग्रह आकस्मिक लाभ के अवसर दिला कर प्रसन्न करेंगे। संतान के नौकरी व प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल बने हैं। आध्यात्मिक यात्रा व देवकृपा मिले। मान प्रतिष्ठा बढे। राहू केतु के कारण परिवार से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक संपतियों का विभाजन हो वाणी पर संयम रखना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखे। गुरू व शनि ग्रह का दान करे और राहू केतु के लिए शांति पाठ करे व देवी का अनुष्ठान करे। व्यापार सामान्य, चिंता बढ़े, आय कम ख़र्च अधिक, मित्रों ये लाभ, परिवार से तनाव, भाई व संतान से सुख। राहु ,केतु व शनि की शांति कराएं। HINDI VIDEO

मकर राशि

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी

makar all rashi rashifal 2018
makar all rashi rashifal 2018

मकर राशि वालों को को शनि ग्रह की साढ़े साती का लाभ मिलेगा तथा पांच साल तक शनि योग कारक बन कर अपने घर को उन्नति तरक्की व रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर दिलाकर प्रसन्न करेगा व नौकरी का लाभ, व्यापार पेशे से अचानक लाभ मिलेगा तथा सत्ता का सुख दिलाएगा। ऋण, शत्रु, मुक़दमा रोग से निजात दिलाने के लिए मदद करेगा। धन की आवक बढा कर धन संचय करवाएगा। दसवां गुरू ग्रह परिवार से लाभ दिलाएगा तथा ऋण, शत्रु, मुक़दमा, रोग से निजात दिलाएंगे। भूमि, भवन, वाहन के योग बने हुए हैं। माता पिता का लाभ मिलेगा। खर्च पर संयम रखें। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वर्ष के अंत में समय थोड़ा चुनौती पूर्ण होगा। हर कार्य सोच कर करें। शनि ग्रह के दान पुण्य करें तथा शिव की पूजा करें। HINDI VIDEO

कुंभ राशि

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

khumb all rashi rashifal 2018
khumb all rashi rashifal 2018

कुंभ राशि वालों के लिए लाभ प्रद बन रहा है शनि। मान प्रतिष्ठा बढे यात्रा योग बने तथा मांगलिक कार्य होगे। स्थायी आय के साधनों में वृद्धि होगी तथा पदोन्नति व व्यापार पेशे से लाभ मिलेगा। संतान व दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहे तथा संतान की उन्नति होगी, मित्रों से सहयोग व समपर्क बढे। नवे गुरू भाग्यशाली योग बनाएंगे तथा हर कार्यो मे लाभ मिलेगा। राहू भी शत्रु हंता बने हुए हैं तथा इनके कारण शत्रु हारेगा व रोगो से छुटकारा मिलेगा। यश मान सम्मान मिले, संपत्ति बढें, परिवार व मित्रों से लाभ, क्रोध पर संयम। केतु गुरु की शांति कराएं। HINDI VIDEO

मीन राशि

दी, दू, थ, झ,ज्, दे, दो, चा, ची

meen all rashi rashifal 2018
meen all rashi rashifal 2018

मीन राशि वालों को यह साल मध्यम निकलेगा। दसवां शनि कार्य में सफलता देगा। व्यापार धंधों में सफलता मिलेगी। नौकरी का लाभ मिलेगा तथा सत्ता में रहने के योग बनेंगे। भौतिक सुख का लाभ कम मिले। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें व दाम्पत्य जीवन में मधुरता रखें अनयथा हानि के योग बने हुए हैं। कृषि, डेयरी उद्योग, मतस्य पालन, कुक्कुट पालन से लाभ मिले। गुरु ग्रह आठवें होने से तनाव बढेगा तथा आर्थिक मामलों में कमी आ सकती है। बनते कार्य में बाधा उत्पन्न होगी तथा संतान संबंधी मामले परेशान कर सकते हैं। फिर भी लाभ के अवसर मिलेंगे तथा स्थिति नियंत्रण में रहेगी। ग्रह गुरु व राहू की शांति हितकारी होगी। HINDI VIDEO

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

दुनिया चले ना राम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना…

54 अरब हस्तलिखित राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा का छठा दिन
अजमेर। राम काज में विश्राम कैसा, इसी भाव के साथ सैकडों भक्त प्रतिदिन राम नाम की परिक्रमा लगा रहे हैं। परिक्रमा के साथ अलसुबह से देर रात तक अयोध्या नगरी में आयोजित हो रहेआध्यात्मिक और भक्तिपूर्ण वातावरण का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं का आना बना हुआ है। आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में विराजित 54 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के छठें दिन शुक्रवार को भी जारी रही।

विवाद: हनीप्रीत की मां ने राखी सावंत पर किया मानहानि का मुकदमा

0
Controversy: Honeypreet's mother files racket on Rakhi Sawant for defamation case
Controversy: Honeypreet’s mother files racket on Rakhi Sawant for defamation case

एक तरफ जहां दो साध्वियों से बलात्कार केस में गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में बंद है, वहीं दूसरी तरफ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल की हवा खा रही है। इना सब कुछ होने के बावजूद भी विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने पांच करोड़ का मानहानि नोटिस फिल्म एक्ट्रेस राखी सावंत को भेजा है। राखी सावंत एक फिल्म में हनीप्रीत का रोल कर रही है। उसने धमकी दी है कि फिल्म के अंदर वह दोनों का खुलासा करके रख देगी।

इससे पहले अक्टूबर में हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद राखी सावंत ने कहा था कि वह गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी को पिछले कुछ वर्षों से काफी नजदीक से जानती है।  राखी सावंत ने अक्टूबर में यह आरोप लगाया था कि गुरमीत राम रहीम से वह कई बार मिली थी और वह उससे संबंध बनाने का इच्छुक था। राखी ने आगे कहा था कि बाबा मुझे चाहते थे लेकिन हनीप्रीत ने राम रहीम को चेताया था कि वह राखी के करीब ना जाए क्योंकि वह उसे भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में डाल देगी।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जैसे करनी वैसी भरनी : नॉर्थ कोरिया के अपने ही शहर पर गिरी मिसाइल

Doing something like: Missile Missile on North Korea's own city

Doing something like: Missile Missile on North Korea’s own city

लगातार अपनी मिसाइल का परीक्षण कर पूरी दुनिया में हड़कंप मचान वाले उत्तरी कोरिया से एक बुरी ख़बर सामने आ रही है। उत्तर कोरिया की एक मिसाइल लांच करने के फौरन बाद ही इसके अपने ही एक शहर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

भारतीय मूल के आदमी ने अमरीकी लड़की से फ्लाइट में की छेड़छाड़, अरेस्ट

indian origin man prabhu ramamoorthy arrested sexually assaulting 22 year old female in flight
indian origin man prabhu ramamoorthy arrested sexually assaulting 22 year old female in flight

नई दिल्ली। भारतीय मूल के एक शख्स को शर्मनाक हरकत के कारण पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोप है कि लास वेगास से डेट्रोइट तक की फ्लाइट में उसने 22 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पीडित लड़की ने 34 वर्षीय प्रभु राममूर्ति पर आरोप लगाया है कि जब वह सो रही थीं तब शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूते हुए अपनी उंगलियां उनकी पैंट के अंदर डालीं।

फ्लाइट में सहयात्री से भारतीय मूल के आदमी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Indian origin man molested by pilgrim in flight, police arrested

Indian origin man molested by pilgrim in flight, police arrested

नई दिल्ली। लास वेगास से डेट्रोइट तक की फ्लाइट में 22 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लड़की ने 34 वर्षीय प्रभु राममूर्ति पर आरोप लगाया है कि जब वो सो रही थीं तब शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूते हुए अपनी उंगलियां उनकी पैंट के अंदर डालीं। लड़की ने कहा कि जब उसने अपनी आँखें खोलीं तो आरोपी ने उसे छूना बंद कर दिया। खिड़की वाली सीट पर बैठी लड़की जब नींद से जागी तो उसने देखा कि उसकी शर्ट और पैंट के बटन खुले हुए हैं और शख्स के हाथ उसके प्राइवेट पार्ट्स में हैं। लड़की ने तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट से उसकी शिकायत की जिसके बाद फ्लाइट लैंड करते ही वेन काउंटी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।  आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बगल में बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि वो फ्लाइट के दौरान सो रहा था और उसे नहीं मालूम कि नींद में उसका हाथ कहां चला गया। कोर्ट में पेश किया गया बाद में एफबीआई एजेंट के सामने उसने अपने सभी घिनौने काम कबूल लिए।

 

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

General Budget to be presented on February 1, 2018-19
General Budget to be presented on February 1, 2018-19

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018-19 ने लिए आम बजट 1 फरवरी 2018 को पेश किया जाएगा। इसके लिए 29 जनवरी से ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी, जो कि दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल 2018 तक चलेगा। इकोनॉमिक सर्वे 29 जनवरी को पेश किया जाएगा।