Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7224 -
होम ब्लॉग पेज 7224

BHEL चेन्नई में कार्यकारी और सुपरवाइजर पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0
BHEL recruitment as executive and supervisor in Chennai;

BHEL recruitment as executive and supervisor in Chennai;

भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, चेन्नई कार्यकारी, सुपरवाइजर के रिक्त पदो पर युवा और अनुभवी उम्मीदवारो से आवेदन मांगे है। यदि आपके पास संबधित विषय में बी.टेक डिग्री है और अनुभव है। तो आप इन पदो के लिए आवेदन कर सकते है।

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि

अंतिम तिथि – 8-2-2018

 

महत्वपूर्ण  सूचनाएं 

पद का नाम- कार्यकारी, सुपरवाइजर

कुल पद – 25

अंतिम तिथि – 8-2-2018

स्थान- चेन्नई

पद का नाम                  पद संख्या                    योग्यता                    आयु सीमा                     वेतन
कार्यकारी                      12                            बी.टेक                      37 वर्ष                   54060/-
सुपरवाइजर                   13                             बी.टेक                                                26920/-

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां और आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय सभी सूचनाओं और विवरणों को ध्यान से भरने का अनुरोध किया जाता है।

 

जॉब्स की और अधिक जानकारी  के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

एलोवेरा के कई नुकसान भी होते हैं, जानकार हो जायेंगे हैरान

Aloe vera also has many disadvantages, will become knowledgeable

Aloe vera also has many disadvantages, will become knowledgeable

आमतौर पर एलोवेरा का पौधा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में चमत्कारी निखार आता है। एलोवेरा जैल से स्ट्रैच मार्क्स, रूखी त्वचा और स्किन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन एलोवेरा के फायदे के साथ एलोवेरा के कई नुकसान भी होते हैं

– एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से डायरिया जैसी समस्या हो जाती है।

  • एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा घट जाती है जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बन जाता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए एलोवेरा जूस काफी खतरनाक होता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचता है।
  • जो लोग किसी बीमारी की वजह से लंबे समय से दवाओं का सेवन करते हैं उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए

सर्दियों में बच्चों को इस तरह बचाए बिमारियों से

नाक में खून आने से परेशान हैं तो अपनाये यह तरीके

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जानिए: रोज एक सेब खाने से होने वाले फायदों के बारे में

Learn: Regarding the benefits of eating an apple every day
Learn: Regarding the benefits of eating an apple every day

फलो का सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ व मजबूत रहता है, यदि हर दिन एक सेब का सेवन किया जाये तो आप तमाम बीमारियों से दूर हो जाते हैं। सेब खाने से आपकी पाचन क्रिया दुरुसत रहती है। आपको बताते सेब खाने से शरीर में होने वाले फायदें।

  • सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं। जिससे आपके चेहरे पर चमक आने लग जाती है।
  • सेब खाने से मोटापा कम होता हैं। मोटे व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि शुरू होने लग जाती है। सेब में पाए जाने वाले फाइबर मोटापे को कम करने में सहायता करता है, जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों से उसका बचाव हो जाता हैं।
  • सेब का सेवन शरीर में मधुमेह के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में ग्लोकूज की कमी को पूरा करते हैं।
  • सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को भी नियंत्रित करता है। जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है।
  • सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करता है। साथ ही सेब खाने से आपके मुंह में थूक की मात्रा भी बढ़ जाती है। सेब का सेवन करने से आपके दांत पायरिया रहित रहते हैं।

मीठा पान बनाए आपकी सेहत को हरा-भरा

ये योगासन दिलायेगे कफ़ से निजात

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हैप्पी बर्थडे: जानें अपनी अदाओं से सब कुछ भुला देने वाली दीपिका पादुकोण की दिलचस्प बातें

0
Happy Birthday: Know about Deepika Padukone, who forgot everything from her adolescents Happy Birthday: Know about Deepika Padukone, who forgot everything from her adolescents

Happy Birthday: Know about Deepika Padukone, who forgot everything from her adolescents

भले ही दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर लगातार विवाद हो रहा है लेकिन जैसे ही ये अभिनेत्री पर्दे पर आती हैं लोग उनकी अदाओं को देखने में ऐसे मशगूल होते हैं कि सब कुछ भूला देते हैं| दीपिका का नाम अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हो गया है|  ‘ओम शांति ओम’ से लेकर ‘बाजीराव-मस्तानी’ तक दीपिका सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा चुकी हैं| आज ये अभिनेत्री अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं| दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ| वह बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं| बेंगलुरू में पली-बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है| उन्होंने बचनप में ही राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था| दीपिका को अभिनय के साथ-साथ नृत्य में भी दिलचस्पी है जिसके चलते फिल्मों में उनके नृत्य को भी सराहा गया| उन्होंने मॉडलिंग में सफलता के बाद अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा|

बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने उन्हें रातोंरात शोहरत दिलाई| इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा| इस फिल्म में दीपिका के हीरो शाहरुख खान थे| यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुपरहिट साबित हुई| दीपिका धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी हैं| वह विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों को जाती रहती हैं| इतना ही नहीं, अपनी कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले वह भगवान की पूजा-अर्चना जरूर करती हैं|

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दीपिका हॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं| दीपिका ने फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ द जेंडर केज’ से 2017 में डेब्यू कर लिया| इस फिल्म में दीपिका और हॉलीवुड स्टार विन डीजल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया| पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता रणवीर सिंह को दीपिका काफी सालों से डेट कर रही हैं| इन दिनों तो ऐसी अटकलें भी हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं|

दीपिका जल्द ही पद्मावती में नज़र आएंगी| इस फिल्म को लेकर पिछले साल से ही विवाद हो रहा है| सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से फिल्म का नाम बदलने और कुछ सीन्स हटाने के लिए कहा है| इसके अलावा इस फिल्म के गाने घूमर में भी बदलाव करने के लिए कहा है| ये सारे बदलाव होने के बाद इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी|

दीपिका को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

दीपिका पादुकोण से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जेआईएफएफ में अपनी फिल्म के प्रीमियर से अंशुमान खुश

Anshuman excited about India premiere of his film
Anshuman excited about India premiere of his film

जयपुर। अभिनेता अंशुमान झा को जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेआईएफएफ) में शनिवार को होने वाले अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ के प्रीमियर का इंतजार है। यह फिल्म समाज के हर वर्ग के जोड़ों के लिए बनी एक प्रेम कहानी है।

एलेन पेज ने पेशेवर नृत्यांगना एम्मा पोर्टनर से शादी रचाई

Ellen Page Just Married Professional Dancer Emma Portner

न्यूयार्क। अभिनेत्री एलेन पेज ने एम्मा पोर्टनर से शादी रचाने का खुलासा किया है। उन्होंने पोर्टनर को असाधारण महिला बताया। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 30 वर्षीया पेज ने समलिंगी शादी के इस समाचार को अपने प्रशंसकों के साथ बुधवार को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

महाराष्ट्र में हिंसा की आग मप्र तक पहुंची, वाहनों में तोड़फोड़, 8 हिरासत में

Bhima Koregaon violence: Protests spread to Madhya Pradesh, 12 buses vandalised in Burhanpur

बुरहानपुर। महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव गांव में हुई हिंसा की आग चौथे दिन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश तक पहुंच गई। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में गुरुवार को दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान रैली निकाल रहे लोगों ने 10 से अधिक बसों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

भारत माता के प्रति भक्ति का भाव जरूरी : मोहन भागवत

Ujjain: Bharat Mata statue unveiled by RSS chief Bhagwat, Sadhvi Ritambhara

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थापित ‘भारत माता मंदिर’ के लोर्कापण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) के प्रमुख मोहन भागवत के तेवर कुछ बदले से नजर आए। उन्होंने राममंदिर और हिंदुत्व का ज्यादा जिक्र किए बिना कहा कि भारत सिर्फ भूमि नहीं है, भारत माता के अखंड स्वरूप की भक्ति चाहिए, और सतत् उसी के बारे में सोचना चाहिए, अगर उसके लिए मरना भी पड़े, तो उसे अपना सौभाग्य समझना चाहिए।

भारत ने कुलभूषण जाधव के वीडियो को ‘प्रोपेगेंडा अभ्यास’ बताया

 

Pakistan puts out new video on Kulbhushan Jadhav, India calls it a ‘propaganda stunt’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव का एक वीडियो जारी किया। वीडियो में जाधव यह कहते दिख रहे हैं कि पाकिस्तान में हिरासत में उन्हें यातना नहीं दी गई और उन्होंने बीते महीने मुलाकात के बाद एक भारतीय राजनयिक को अपनी मां व पत्नी पर ‘चिल्लाते’ हुए देखा था। भारत ने साफ कहा है कि इस ‘वीडियो की कोई विश्वसनीयता नहीं है’ और यह महज पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा अभ्यास है।

पुलिस ने जिग्नेश, खालिद का सम्मेलन रोका, तनाव

Bhima Koregaon violence : Jignesh Mevani-Umar Khalid event denied permission in Mumbai; protesters detained

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को ‘महाराष्ट्र बंद’ के दौरान हिंसा के बाद गुरुवार को गुजरात के दलित विधायक जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की मौजूदगी में होने वाले सम्मेलन पर अचानक रोक लगा दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।