Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7229 -
होम ब्लॉग पेज 7229

जानिए इन जेल में क्या है खास, बतौर टूरिस्‍ट खा सकते है जेल की हवा

0
 Know what is special in these jails, as the cameraman can eat

Know what is special in these jails, as the cameraman can eat

वैसे तो हम सबने अपराध के बाद कैदियों को जेल जाते देखा है, पर कभी बिना अपराध के जेल में घूमने जाते नहीं देखा। जी हां, आज हम आपको ऐसे जेल बताने जा रहे है जहां आप बिना कोई अपराध किए भी बतौर टूरिस्‍ट जेल की हवा खा सकते है।

हिजली जेल

हिजली जेल वेस्‍ट बंगाल में स्थित है। इस जेल को हिजली डेटिनेशन कैंप के तौर पर 1930 में तैयार किया गया था। 1931 में हिजली फायरिंग कांड बहुत प्रसिद्ध है। स्‍वतंत्रता के बाद 1951 में यहीं पर देश की पहली आईआईटी की नीव पड़ी। इस समय यह आईआईटी खड़गपुर के कैंपस में स्थित है।

Video:VIDEO: बजरंग बली की आंखों से टपक 

यरवड़ा जेल

महाराष्‍ट्र में बनी यरवड़ा जेल भारत की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक है। ये महाराष्‍ट्र की सबसे बड़ी जेल है। इस जेल को अंग्रेजों ने 1871 में बनवाया था। ये जेल इसलिए भी प्रसिद्ध है क्‍योंकि स्‍वतंत्रता आंदोलन के दौरान 30 से 40 के दशक में महात्‍मा गांधी को अंग्रेजों ने इसी जेल में डाला था। यहां एक टेक्‍स्‍टाइल मिल और एक रेडियो स्‍टेशन भी है।

तिहाड़ जेल

तिहाड़ जेल राजधानी दिल्‍ली में स्थित है। यह साउथ ऐशिया की सबसे बड़ी जेल है। ये जेल सिर्फ कैदियों को सजा देने के लिए नहीं बल्कि कैदियों के सुधार और उनको उच्‍च शिक्षा दिए जाने कि लिए भी प्रसिद्ध है। दिल्ली स्थित इस जेल में आप जेल कैंटीन के साथ जेल के कुछ इलाके घूम सकते हैं।

VIDEO: जाना पसंद करेंगे आप आईलैंड आॅफ डॉल, जहां डराती हैं गुड़ियाएं

 

 

राजामुंदरी सेंट्रल जेल

राजा मुंदरी सेंट्रल जेल भारत की सबसे पुरानी जेलों में से एक है। इस जेल का निर्माण डचों ने 1602 में किले के रूप में करवाया था। 1864 में इस किले को जेल में तब्‍दील कर दिया गया।  इस जेल के अंदर कैदियों को सुधारने के लिए और उनके सुनहरे भविष्‍य के लिए कुछ कोर्स भी चलाए जाते हैं। इतना ही नहीं यहां पर समय-समय पर कैदियों के विकास के लिए प्रोडे‍क्टिव एक्‍टिविटी भी की जाती हैं।

VIDEO: बंदर जो लेता है सेल्फी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मद्रास सेंट्रल जेल

चेन्‍नई में बनी मद्रास सेंट्रल जेल भारत की सबसे पुरानी जेलों में से एक है। इस जेल को 2009 में ध्‍वस्‍त कर दिया गया। ऐसा माना जाता है ये जेल उन कैदियों का घर थी जो काला पानी की सजा काट कर आते थे। ये ही नहीं स्‍वतंत्रता सैनानी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर भी इस जेल में रहे हैं।

नैनी सेंट्रल जेल

उत्‍तर प्रदेश में बनी नैनी सेंट्रल जेल भी काफी प्रसिद्ध है। यूपी की नैनी जेल इसलिए प्रसिद्ध है क्‍योंकि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने यहां कैदी के रूप में एक दिन गुजारा था। इस जेल में बनाई गई लकड़ी के फर्नीचर का इस्‍तेमाल इलाहबाद हाईकोर्ट और जिला अदालतों में किया गया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अजीबोगरीब : यहाँ पेड़ के तनो में गाड़ दिया जाता है बच्चों को

0
Weird: Here the tree is buried in the tree
Weird: Here the tree is buried in the treeWeird: Here the tree is buried in the tree

अजीबोगरीब परम्पराओं से ये दुनिया भरी पड़ी है| ऐसी ऐसी परम्पराएं होती हैं जिनके बारे में हम जान ले तो चौंक जाये| दुनिया में कई तरह के रिवाज माने जाते हैं जो बेहद ही अजीब होते हैं| आज उनमे से ही एक और ऐसा ही कुछ रिवाज बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे| ऐसी ही एक और परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं हम जहाँ बच्चों के मरने के बाद उन्हें पेड़ की टहनियों में दफना दिया जाता है|  इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में बच्चों की मौत होने पर उन्हें पेड़ के नीचे दफनाया जाता है| बच्चे के शरीर को दफनाने के लिए लोग पेड़ के तने में गड्ढा करते हैं| इसके बाद उसे कपड़े में लपेटकर ताड़ के पेड़ से बने फाइबर से ढक देते हैं|

HOT NEWS UPDATE : BADSHAH ने क्यों छुए इस लड़की के पैर || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

इसके बाद जैसे जैसे समय बीतता है वैसे ही इसके गड्ढे भर जाते हैं| यहां के लोगों का मानना है कि ये रिवाज सिर्फ उन बच्चों के लिए है जिनके दांत नहीं निकलते, ऐसी ही परंपरा कई सालों से चली आ रही है|

HOT NEWS UPDATE : कैसे बने SMART की हर कोई देखते रह जाए || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

यह है एशिया का सबसे साफ गावं

0
This is the safest place in Asia
This is the safest place in Asia

मेघालय के खासी हिल्स डिस्ट्रिक्ट में बसा यह गांव शिलॉंन्ग और भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से 90 किलोमीटर दूर स्थित है। इस गांव को अंतरराष्ट्रीय तौर पर एशिया के सबसे साफ गांव के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है। यहां के बगीचों को भगवान का गार्डन भी कहा जाता है। यहां के निवासी सफाई व्यवस्था को लेकर खासे जागरूक है। यहां लोग घर से निकलने वाले कूड़े-कचरे को बांस से बने डस्टबिन में जमा करते हैं और उसे एक जगह इकट्ठा कर खेती के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करते हैं। यहां के सभी लोग पढ़े-लिखे हैं। इतना ही नहीं, इस गांव में ज्यादातर लोग सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करते हैं।

Video:HOT NEWS UPDATE : SALMAN KHAN के NEW YEAR पार्टी के डांस ने किया सभी को बेहाल || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

Video:HOT NEWS UPDATE : दुनिया के अजीबो गरीब रहस्य जीने सुनकर आप हैरान हो जायेगे || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

कुंवारों के लिए बेहतरीन है ये प्लेस ,फैमिली के साथ जाना है मना

0
 This place is best for the virgins, the family has to go with it

This place is best for the virgins, the family has to go with it

कई लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौंक होता है| वे अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जो उनके परिवार के लिए भी सेफ हों और वहां पर एन्जॉय भी किया जा सके लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां फैमिली के साथ जाना मना है| अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ कहीं फन करने जाना चाहते हैं इन जगहों के बारे में जरूर जानें|

कसोल, भारत
भारत में ही एक ऐसी जगह है कसोल, जिसे एम्स्टर्डम कहा जाता है| यहां बहुत ही खूबसूरत नजारा और शांति का माहौल होता है|  ऐसे में इन जगहों पर परिवार के साथ जाना असहज हो जाता है|

HOT NEWS UPDATE : ऐसा क्या करे कि लड़की आपसे बार बार मिलने की कोशिश करे || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

 बैंकॉक, मलेशिया
मस्तीजादों के लिए बैंकॉक से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती| इस शहर में रेड लाइट एरिया और इंटीमेट मसाज पार्लर मशहूर हैं| इसके अलावा यहां कई रेस्टोरेंट हैं और लोगों को सारी-सारी रात पार्टी करते देखा जा सकता है|

एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
नीदरलैंड के इस शहर का एक चौथाई हिस्सा पानी के बीच में बसा है| यहां पर्यटक समुद्र के किनारे बैठकर बियर का नजारा लेते हैं| इस शहर में कॉफी शॉप, बेली डांसर्स और कई क्लब हैं जहां देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है|

HOT NEWS UPDATE : ताली बजाते ही आपका मोबाइल बोलेगा में यह हु || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

लॉस वेगास, अमेरिका
लॉस वेगास अपनी देर रात पार्टियों और कैसीनो के लिए मशहूर है| यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग पार्टी करते हैं और मौज-मस्ती करते हैं| मस्तीजादों के लिए यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है|

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

 

सकारात्मक सोच लाने के लिए अपनाये ये उपाय

0
 These measures adopted to bring positive thinking

These measures adopted to bring positive thinking

हमारा मन हमेशा ही नकारात्मक विचारों के बारे में ही सोचता रहता है। क्योंकि इंसान के जीवन में जो कुछ बुरा घटता है वह हमेशा उन्ही बातों को लेकर परेशान रहता है। कुछ लोग तो अपने भविष्य को लेकर परेशान होते हैं। बेवजह ही गलत सोचने लगते हैं।

सकारात्मक सोच बनाने के उपाय :

  • सबसे पहले आप अपने को नियंत्रित रखकर किसी के उसकावे या कहने पर भी आप अपने को शांत चित रखें। यह थोड़ा सा मुशकिल है पर आदत बनाने से आपको इसका काफी फायदा होगा। घर की जिम्मेदारी हो या ऑफिस की ये कभी खत्म नहीं होती हैं। इसलिए आपको इनमें तालमेल बैठाकर अपने मन को शांत रखना है।
  • हमेशा आपने को व्यस्त रखें। क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। आप एक कार्य को पूरा करने के बाद थोड़ा बे्रक लें फिर दूसरा काम करें। यदि आप घर पर ही रहते हो तो अपने को व्यस्त रखने के लिए घर का कार्य, टी वी देखना, किताबे पढऩा, गाने सुनना आदि कर सकते हो।

 

अगर आपको भी आता है गुस्सा तो अपनाएं ये आसान उपाय

  • यदि आप में गुस्सा या निराशा हो तो इसको तुरंत ही सकारात्मकता में बदल दो। जैसे किसी काम पर आपको गुस्सा आता हो तो आप ये सोंचे यदि कोई दूसरा भी मेरी जगह होता तो शायद उसे भी यही विचार आता। इसलिए गुस्से को सकारात्मक भाव में बदलें। अपने मन में हमेशा यही सोचें जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
  • हर समस्या का हल आपके पास ही होता है बस उसे समझें। डरें नहीं कई बार बेवजह की उलझनें दिमाग को खराब करती है। और आपको निराश भी। समस्या का हल की वजह खोजें। और उन गलतियों पर विचार करें जिसकी वजह से परेशानी हुई है।

सर्दियों के पार्टी सीजन में दिखना चाहते हैं फैशनेबल, तो फॉलो करें ये टिप्स

  • बेवजह ही परेशानियों और उलझनों से दूर रहें। क्योंकि कभी कबार किसी दूसरे की समस्या से आप परेशान हो जाते हो। और बाद में पता चलता है कि दूसरा व्यक्ति तो ठीक है और हम बेवजह की टेंशन ले रहें हैं। यदि बार-बार काम करते वक्त आपको भविष्य की टेंशन या नकारात्मक विचार आते हों तो आप जो काम कर रहे हो उसे थोड़ी देर के लिए बंद कर दें और अपने दिमाग को शांत रखने के लिए अपने विचारों को किसी सुंदर सी प्राकृतिक और शांत माहौल वाली जगह पर ले जाएं।
  •  इस बात का ख्याल रखें आप हर दिन पहले से ज्यादा खुश और मजबूत हैं। जो हुआ अच्छा हुआ और जो होगा वो भी अच्छा ही होगा। इस बात को सोचने से मानसिक रूप से तनाव नहीं होगा और आप परेशान भी नहीं होगे। योग और ध्यान में एैसी शक्ति है जो बड़े से बड़े नकारात्मक विचारों को खत्म कर देती है और आपके मन में शांति और उ$र्जा को पैदा करती है।

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ये है दुनिया की हैरान कर देने वाली अजीबोगरीब जगहें

0
 This is the world's shocking strange places

This is the world’s shocking strange places

आज हम आपको बताने जा रहे है अजीबोगरीब जगहों के बारे में , जिसे देखकर आप भी दंग रह जायेगे ! इन जगहों को देखते ही मन में पहला सवाल यही अाता है कि क्या दुनिया में एेसी भी कोई जगह हो सकती हैं। तो चलिए जानते है इस अजीबोगरीब जगहों के बारे में : –

 

ओल्ड ब्रिज , इटली
ये इटली के फिरेन्डे शहर है जो यादगार पुलों में से एक है जिसे पोन्टे वेकियो यानी पुराने ब्रिज यानि ओल्ड ब्रिज के नाम से जाना जाता है। ये आर्नो नदी पर बना है।  कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।

 

नजका , जियोग्लिफ्स
नजका नामक सभ्यता के पास ऐसी कई कहानी-किस्से हैं जो जियोग्लिफ्स को इस दुनिया का अजूबा साबित करते हैं। बता दे कि नज़का मे दिखने वाली यह रेखाएं सिर्फ़ विमानों के मदद से या फ़िर पहाड़ियों से देखी जा सकती हैं। यहां ऊपर से देखने पर मकड़ी, बंदर, शार्क और फूलों जैसी आकृतियां भी दिखती हैं।

हैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन
चीन के शांझी प्रांत में मौजूद हेंग माउंटेन के किनारे पर हवा में झूलते इन मकानों को हैंगिंग मॉनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है।  इसके पास से गोल्डन ड्रैगन नदी होकर गुज़रती है।

Video:HOT NEWS UPDATE : अब नहीं होगी जरूरत मोबाइल की हर काम होगा आपके हाथ पर || जानने के लिए देखिये ये वीडियो

 

लुप्तप्राय शहर , अटलांटिस
आपको बता दे कि अटलांटिस के इस शहर को जल देवता के सर्वोच्च शहर की उपाधि दी जाती थी। जहां जल पुरुष और जलपरियां रहा करते थे। मगर प्लेटो ने अपने मशहूर डायलॉग्स Timaeus और Critias के माध्यम से पूरी दुनिया के समक्ष रखा।

Video:HOT NEWS UPDATE : क्या होगा 2050 में, किस तरह BIKES चलेगी || जानने के लिए ये वीडियो

 

 

चॉकलेट म्यूजियम , कार्निवाल
ये चॉकलेट म्यूजियम है जो कार्निवाल के शहर कोलोन में मौजूद है चॉकलेट की शुरुआत कब और कैसे हुई इसे बनाने की क्या विधि है कहां कहां से इसके बीज लाए जाते हैं। ये सारी जानकारी इस म्यूजियम में मिल सकती है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हमारी कुछ ऐसी आदतें जो हैं लीवर के लिए हानिकारक

0
Some of our habits that are harmful to the liver

Some of our habits that are harmful to the liver

एक स्वस्थ मानव शरीर के लिए सभी अंगों का स्वस्थ होना जरुरी होता है और हमारे इन्हीं जरुरी अंगों में से एक है लीवर। लीवर हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन हमारी कुछ आदतें हमारे लीवर के लिए हानिकारक हो सकती हैं

शराब
एक मात्रा से अधिक शराब का सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता घटती है और यह शरीर से सही ढंग से टॉक्सिन्स निकालने में असमर्थ हो जाता है।

दवाइयां
दवाइयों का अधिक सेवन हमारे लीवर को नुकसान पहुंचाता है। पेन किलर लिवर और किडनी को नुक़सान पहुंचा सकती है।

नींद की कमी
नींद की कमी से लिवर पर अधिक दबाव पड़ता है। इसलिए एक दिन में आठ घंटे की नींद जरुरी है।

PARENTING TIPS: ऐसे निखारें बच्चों का हुनर

टूथपेस्ट करते समय रखें इन बातों का ध्यान

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जानिए क्या है कैल्शियम की कमी के लक्षण

0
 Know What is the Symptoms of Calcium Lack
Know What is the Symptoms of Calcium Lack

एक मानव शरीर बहुत से पोषक तत्वों, विटामिन्स, कैल्शियम आदि पर निर्भर करता है। कई बार देखा जाता है कि हमारे जोड़ों में अचानक से दर्द होने लग जाता है जिसका कारण कैल्शियम की कमी हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि कहीं आपके शरीर में कैल्शियम की कमी तो नहीं।

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण नियमित रूप से मसल्स में क्रैम्प्स पड़ने लगते हैं।

कैल्शियम की कमी के कारण नाख़ून कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने लग जाते हैं।

हमारे शरीर का 90 प्रतिशत कैल्शियम दांतों और हड्डियों में जमा होता है उसकी कमी से दातों और हड्डियों का नुकसान हो सकता है।

जानिए क्यों ब्रेकफस्ट करना है ज़रूरी

खीरा-टमाटर खातें है साथ तो हो जाएं सावधान

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

शहद की ऐसी खासियत जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

The specialty of honey you do not know about
The specialty of honey you do not know about
शहद एक मीठा पदार्थ है जो हमें मधुमखियों से मिलता है और इसके सेवन से हमें बहुत से सौंदर्य और सेहतमंद लाभ होते हैं। इसलिए आज हम आपको शहद की ऐसी ही खासियतों से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्हे जानकार आप हैरान हो जाएंगे।
  • शहद हीमोग्लोबिन लैवल को बढ़ाने में मददगार होती है। कीमोथैरेपी करवाने वाले मरीजों में यह व्हाइट ब्लड सैल्स को कम होने से रोकती है।
  • यह पेट फूलना, कब्ज और गैस की समस्या को दूर कर हमारी पाचनक्रिया को स्वस्थ रखती है।
  • शहद में ऐंटीइन्फ्लेमैटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी को हर प्रकार की एलेर्जी से बचाते हैं।

याददाश्त बढ़ाने में मददगार होता है चूना

शराब पीने के है ये हैरान कर देने वाले फायदे

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां दूर करेगी आपके शरीर की ये जानलेवा बीमारियां

Green leafy vegetables will remove these deadly diseases of your body
Green leafy vegetables will remove these deadly diseases of your body

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां हमारे जीवन में बहुत मूल्‍य रखती हैं क्‍योंकि इसे खाने से हमें हर प्रकार का पोषण मिलता है और हमारी सारी बीमारियां दूर होती हैं। जितनी भी सब्‍जियां हरे रंग की श्रेणी में आती हैं वह सब स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक मानी जाती हैं। हरी सब्जियां सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। यह त्वचा, बाल, आंखों आदि में होने वाली समस्याओं से भी बचाव रखती है।

गुर्दे की पथरी:- हरी सब्जियां खाने से गुर्दे में एसिड जमा नही हो पाता। इससे गुर्दे की सफाई होती रहती है,जिससे पथरी होने का खतरा कम हो जाता है।

मोटापा घटाएं:- शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी मोटापे का कारण बनती है।  हरी सब्जियां शरीर में चर्बी को बढ़ने नहीं देती, जिससे मोटापा नहीं आता।

इन नुस्खों से छुड़ाए स्मोकिंग की आदत

कैंसर से बचाव:- घुलनशील फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स से भरपुर हरी सब्जियां पेट संबंधित समस्याओं को दूर करती हैं। मिनरल्स युक्त भोजन खाने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।

महिलाओं के लिए लाभकारी है ये योगासन

 त्वचा बनाएं चमकदार:- हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां विटामिन सी न केवल हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करने से त्वचा में कुदरती निखार आने लगता है।

उबला हुआ केला है सेहत के लिए फायदेमंद

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत:- एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होने के कारण हरी सब्जियां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE