Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7236 -
होम ब्लॉग पेज 7236

करन जौहर ने जाह्न्वी, इशान को लिखी चिट्ठी

0
Karan Johar writes to Jahvanvi, Ishan

Karan Johar writes to Jahvanvi, Ishan

मुंबई| फिल्मकार करन जौहर ने श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर और शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के लिए प्रेम भरा पत्र लिखा है। दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। करन ने इस फिल्म की सराहना की। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है।एक बयान में कहा गया कि करन ने ‘104.8 इश्क एफएम’ पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘कॉलिंग करन’ में इस पत्र को पढ़ा। करन ने लिखा था, “यह नया साल है और इसका मतलब है कि नई शुरुआत और नए रिश्तों और लक्ष्यों का समय। प्रिय जाह्न्वी और इशान! आप फिल्म जगत में एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आप इस साल में अपनी फिल्म के प्रचार से लेकर कई नई चीजों को देखोगे। इसमें आप लोकप्रियता से लेकर असफलता की सीख भी हासिल करोगे।”

निर्देशक ने लिखा, “इन सबके जरिए, मैं आपको यह याद दिलाना चाहता हूं कि आप अपने आप को अधिक गंभीर बनाकर न रखें और हर नए अनुभव को हासिल करें, क्योंकि करियर के ये शुरुआती दिन लौटकर कभी नहीं आते। जाह्न्वी और इशान आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप अब भी छात्र हैं।उन्होंने लिखा, “आपको अपनी सोच के साथ खड़े रहना है। मुझे यह बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती है कि आप अब भी मासूम हैं और इस मासूमियत को बनाए रखें।इशान और जाह्न्वी अभिनीत फिल्म ‘धड़क’ इस साल जुलाई में रिलीज होगी।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कारन जोहर से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ठीक हो सकता है सर्वाइकल कैंसर

ठीक हो सकता है सर्वाइकल कैंसर
ठीक हो सकता है सर्वाइकल कैंसर

नई दिल्ली | हाल के आंकड़े बताते हैं कि 15 से 44 वर्ष की आयु में भारतीय महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का दूसरा सबसे आम कारण गर्भाशय-ग्रीवा या सर्वाइकल कैंसर के रूप में उभरा है। अगर समय पर इलाज शुरू हो जाए, तो इस रोग से मुक्ति पाई जा सकती है।  भारत में ग्रीवा कैंसर के लगभग 1,22,000 नए मामले सामने आते हैं, जिसमें लगभग 67,500 महिलाएं होती हैं। कैंसर से संबंधित कुल मौतों का 11.1 प्रतिशत कारण सर्वाइकल कैंसर ही है। यह स्थिति और भी खराब इसलिए हो जाती है कि देश में मात्र 3.1 प्रतिशत महिलाओं की इस हालत के लिए जांच हो पाती है, जिससे बाकी महिलाएं खतरे के साये में ही जीती हैं।

सर्वाइकल कैंसर सर्विक्स की लाइनिंग, यानी यूटरस के निचले हिस्से को प्रभावित करता है। सर्विक्स की लाइनिंग में दो तरह की कोशिकाएं होती हैं- स्क्वैमस या फ्लैट कोशिकाएं और स्तंभ कोशिकाएं। गर्भाशय ग्रीवा के क्षेत्र में जहां एक सेल दूसरे प्रकार की सेल में परिवर्तित होती है, उसे स्क्वेमो-कॉलमर जंक्शन कहा जाता है। यह ऐसा क्षेत्र है, जहां कैंसर के विकास की सबसे अधिक संभावना रहती है। गर्भाशय-ग्रीवा का कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ पूर्ण विकसित हो जाता है।

जानें क्या है धूप में घूमने के फायदेमंद

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर ज्यादातर मानव पैपीलोमा वायरस या एचपीवी के कारण होता है। लगभग सभी ग्रीवा कैंसर एचपीवी में से एक के साथ दीर्घकालिक संक्रमण के कारण होता है।

उन्होंने कहा कि एचपीवी संक्रमण यौन संपर्क या त्वचा संपर्क के माध्यम से फैलता है। कुछ महिलाओं में गर्भाशय-ग्रीवा की कोशिकाओं में एचपीवी संक्रमण लगातार बना रहता है और इस रोग का कारण बनता है। इन परिवर्तनों को नियमित ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग (पैप परीक्षण) द्वारा पता लगाया जा सकता है। पैप परीक्षण के साथ, गर्भाशय ग्रीवा से कोशिकाओं का एक सतही नमूना नियमित पेल्विक टैस्ट के दौरान एक ब्रश से लिया जाता है और कोशिकाओं के विश्लेषण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा जाता है।

जानिए आपका BLOOD GROUP आपके स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में क्या कहता है

सर्वाइकल कैंसर के कुछ लक्षणों में शामिल है- योनि से असामान्य रूप से खून बहना, रजोनिवृत्ति या यौन संपर्क के बाद योनि से रक्तस्राव, सामान्य से अधिक लंबे समय मासिक धर्म, अन्य असामान्य योनि स्राव, और यौन संसर्ग के दौरान दर्द के बीच रक्तस्राव।

डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया, “सर्वाइकल कैंसर को अक्सर टीकाकरण और आधुनिक स्क्रीनिंग तकनीकों से रोका जा सकता है, जो गर्भाशय ग्रीवा में पूर्वकाल परिवर्तन का पता लगाता है। गर्भाशय-ग्रीवा के कैंसर का उपचार कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि कैंसर की अवस्था, अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। सर्जरी, विकिरण, कीमोथेरेपी या तीनों को मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।”

इन नुस्खों से छुड़ाए स्मोकिंग की आदत

उन्होंने गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर को रोकने के लिए कुछ सुझाव भी दिए :

* कंडोम के बिना कई व्यक्तियों के साथ यौन संपर्क से बचें।

* हर तीन वर्ष में एक पेप टेस्ट करवाएं, क्योंकि समय पर पता लगने से इलाज में आसानी होती है।

* धूम्रपान छोड़ दें, क्योंकि सिगरेट में निकोटीन और अन्य घटकों को रक्त की धारा से गुजरना पड़ता है और यह सब गर्भाशय-ग्रीवा में जमा होता है, जहां वे ग्रीवा कोशिकाओं के विकास में बाधक बनते हैं। धूम्रपान प्रतिरक्षा तंत्र को भी दबा सकता है।

* फल, सब्जियों और पूर्ण अनाज से समृद्ध स्वस्थ आहार खाएं, मगर मोटापे से दूर रहें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आईपीएस अमिताभ के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत खारिज

sexual harassment complaint rejects against IPS Amitabh Thakur in UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के सीजेएम कोर्ट ने नागरिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत एक महिलाकर्मी द्वारा आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर सहित नागरिक सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मियों के विरुद्ध कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न किए जाने की दायर शिकायत खारिज कर दी है।

लोकसभा उप चुनाव में 18 लाख 43 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान

अजमेर। अजमेर लोकसभा उप चुनाव में इस बार 18 लाख 43 हजार 21 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी  गौरव गोयल ने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप का अन्तिम प्रकाशन मंगलवार 2 जनवरी को किया गया।

अजमेर संसदीय उप चुनाव : अधिसूचना बुधवार को जारी होगी

0

अजमेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अजमेर संसदीय उप चुनाव के लिए अधिसूचना बुधवार 3 जनवरी को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।

जीपीएफ अंशदान में गेप्स की होगी पूर्ति, कर्मचारी आॅनलाइन देख सकेंगे

0

अजमेर। जिले के कर्मचारियों के जीपीएफ अंशदान में गेप्स की पूर्ति कर उन्हें ऑनलाइन किया जाएगा। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधी विभाग की संयुक्त निदेशक रेखा शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा समस्त कार्मिकों केजीपीएफ खाते को ऑनलाइन करने से पूर्व अंशदान के गेप्स की पूर्ति की जाएगी।

अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त, प्रशिक्षण सम्पन्न

Ajmer Lok Sabha by-election 2018 : Sector Officer appointed and training completed

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल के निर्देशन में अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त सैक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में अधिकारियों को लोकसभा क्षेत्र के समस्याग्रस्त क्षेत्राें की पहचान कर तत्काल कार्यवाही, वीवीपेट मशीन के प्रचार -प्रसार, मतदान केन्द्राें का सघन निरीक्षण एवं मैपिंग के आधार पर कार्यवाही तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए।

शाहरुख खान के ट्विटर पर 3.2 करोड़ प्रशंसक

Shah Rukh Khan Scores 32 Million Followers on Twitter, Gets Right Behind Big B
Shah Rukh Khan Scores 32 Million Followers on Twitter, Gets Right Behind Big B

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 3.2 करोड़ के पार हो गई है। शाहरुख ने मंगलवार को ट्वीट किया कि सबको नए साल की शुभकामनाएं। सब रहो खुश और आबाद और 3.2 करोड़ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया।

3 जनवरी 2018 क्या लिखा है आज आपके आपकी किस्मत में किसी के लिए अच्छा किसी के लिए मुश्किल

बुधवार, 3 जनवरी 2018 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े/VIDEO आज का राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

वृषभ राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

कर्क राशि :- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

सिंह राशि :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

कन्या राशि :- आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

तुला राशि :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

 

धनु राशि :- आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर राशि :- आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

कुंभ राशि :- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

अमरीका : किशोर ने पारिवारिक सदस्यों की गोली मारकर हत्या की

16 year old boy allegedly killed family in New Year’s Eve attack

न्यूयॉर्क। अमरीका के एक घर में नए साल की शाम को एक परिवार के लोगों के मृत पाए जाने के बाद एक किशोर को अपने पारिवारिक सदस्यों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।