Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 93 -
होम ब्लॉग पेज 93

भाजपा ने दो मुस्लिमों को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए केन्द्रीय पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी जिनमें नौ महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं।

पार्टी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में नौ महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

केरल के अब्दुल्ला कुट्टी और उत्तर प्रदेश के तारिक मंसूर के रूप में दो मुस्लिम चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय बंडी तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विधान परिषद सदस्य डॉ राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

नई सूची में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के केन्द्र में बदलाव का है। उन्हें भोपाल से हटा कर लखनऊ भेजा गया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

सूची इस प्रकार है

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :– डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पाण्डेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, लता उसेंडी और तारिक मंसूर।

राष्ट्रीय महासचिव : अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री : बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री : शिवप्रकाश (केन्द्र : लखनऊ)

राष्ट्रीय सचिव: विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ. अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश ध्रुवे, ऋतुराज सिन्हा, आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल एंटनी

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : राजेश अग्रवाल

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष : नरेश बंसल

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे 6 यात्रियों की सडक हादसे में मौत, 21 घायल

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में मलकापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलकापुर के पास शनिवार की सुबह दो बसों की टक्कर से छह अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की बस नागपुर से नासिक जा रही एक अन्य बस से टकरा गई। इसमें पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक श्रद्धालु की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना में 22 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को बुलढाणा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान शिवाजी धनजी जगताप (55), बस चालक संतोष आनंदराव जगताप (38), राधाबाई सकरन गाडे (50), सचिन शिवाजी मघाडे, गीताबा बद्रीनाथ कराणे (46) और अर्चना गोपाल घुस्के (30) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंगोली कलेक्टर जीतेंद्र पापडकर और आपदा प्रबंधन अधिकारी रोहित कांजे ने मलकापुर पुलिस से संपर्क किया, घायलों के बारे में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को सूचित किया।

अंजू ने भेजा नया वीडियो, पाकिस्तान को बताया खूबसूरत देश

अलवर। राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर इस्लाम अपनाकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह के वीडियो के बाद एक नया वीडियो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वीडियो में अंजू को पाकिस्तान के लोग गिफ्ट देते हुए दिख रहे हैं। वही अंजू ने पाकिस्तान को लेकर वीडियो में कहा कि पाकिस्तान खूबसूरत देश है, यहां के लोग भी उतने ही खूबसूरत हैं। अब तक जो पाकिस्तान के बारे में सुना। पाकिस्तान उससे भी बहुत खूबसूरत है। यह आकर अच्छी फीलिंग आ रही है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लगातार अंजू के वीडियो सामने आ रहे हैं। पहले जहां निकाह से जुडा वीडियो सामने आया उसके बाद उसके वापस लौटने का तो, अब पाकिस्तान की खूबसूरती की प्रशंसा करने का एक वीडियो सामने आया। हालांकि अंजू के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आमजन भी इन वीडियो में खासी दिलचस्पी दिखा रहा है।

अंजू के वापसी आने का मामला अभी टल सकता है क्योंकि जिस तरह से वह पाकिस्तान में अपने वीडियो जारी कर खुशी का इजहार कर रही है उसे ऐसा प्रतीत होता है कि वह पाकिस्तान में अपना वीजा बनवा सकती है क्योंकि भारत आने पर उसको जांच का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उसके परिजन लगभग उसे त्याग चुके हैं। अब वैधानिक तरीके से अंजू को त्यागने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

आदर्श विद्या मन्दिर सरूपगंज के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आदर्श विद्या मंदिर सरूपगंज का विवादित भवन

सिरोही। आरएसएस के प्रकल्प से जुडे आदर्श शिक्षा समिति द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर हनुमान मन्दिर गली सरूपगंज के सचिव लकाराम चौधरी के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी ने सरूपगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता छगनलाल खंडेलवाल ने आदर्श विद्या मंदिर सरूपगंज के सचिव लकाराम चौधरी के खिलाफ झूठा शपथपत्र और दस्तावेज पेश करके संस्थान की मान्यता प्राप्त करने की शिकायत की थी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक षिक्षा के द्वारा जांच करवाई गई।

इसकी 30 सितम्बर 2022, 20 दिसम्बर 2022, 16 मार्च 2023 तथा 27 अप्रेल, 2023 की जांच रिपोर्टों, शिकायतकर्ता के द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर यह पाया गया कि सचिव लकाराम चौधरी ने झूठे शपथ पत्र व दस्तावेज प्रस्तुत करके मान्यता के लिए आवेदन किया और विभाग के साथ धोखाधडी की है।

इसमें बताया गया कि सरूपगंज की हनुमान गली स्थित आदर्श विद्या मंदिर की भूमि विवादित थी। इस विवादित भूमि पर क्ब्जा करके झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर मान्यता प्राप्त की गई थी। जबकि भूमि का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था। इस सस्थान के पास भवन उपलब्ध नहीं होने के बाद भी भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र गलत तरीके से प्राप्त किया गया। जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। सस्थान के उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर के पास बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी।

इसमें बताया कि संपूर्ण प्रकरण को को प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय को भेजा गया, जिसके आधार पर संस्था की मान्यता निरस्त कर दी गई है। प्राथमिकी में जिला शिक्षा आधिकारी ने आरोप लगाया कि संस्था के सचिव लकाराम चौधरी द्वारा मान्यता के लिए छलपूर्वक दस्तावेज प्रस्तुत करने का कृत्य आपराधिक प्रवृत्ति का है।

नहीं थम रहा भाजपा में विवाद, इधर पद ग्रहण दूसरी तरफ भेजी शिकायत

नहीं थम रहा भाजपा में विवाद, इधर पद ग्रहण दूसरी तरफ भेजी शिकायत

जेपी नड्डा ने जयपुर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में की शिरकत

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज जयपुर में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्टीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अघ्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ आदि पार्टी नेताओं ने बैठक में भाग लिया।

इससे पहले नड्डा ने मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व नड्डा के जयपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर राजे, जोशी, शेखावत एवं राठौड़ आदि ने उनका स्वागत किया।

सबगुरु राशिफल : 29 जुलाई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2080, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 01.05 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मीन :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

कोटा में बाबा रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश

कोटा। राजस्थान में कोटा की एक अदालत ने हरिद्वार (उत्तराखंड) के पतंजलि आयुर्वेदिक लिमिटेड के निदेशक योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ कोर्ट ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

अपर सेशन न्यायालय सेशन क्रम-1 ने यह आदेश परिवादी की निगरानी याचिका को मंजूर करने के बाद दिए। परिवादी कोटा के गुमानपुरा निवासी नीरज तिवारी के वकील लोकेश सैनी ने बताया कि उसने 9 जुलाई 2020 को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-5 में योग गुरू बाबा राम देव के खिलाफ धारा 420 एवं 406 के तहत इस्तगासा पेश किया था। जिसे कोर्ट ने 13 जुलाई को खारिज कर दिया था

जिसके बाद परिवादी नीरज तिवारी की ओर से आदेश के खिलाफ जिला एवं सेशन न्यायालय में निगरानी याचिका पेश की गई जिसकी सुनवाई के लिए अपर सेशन न्यायालय क्रम-1 में भेज दी गई। कोर्ट ने निगरानी याचिका पर सुनवाई कर पतंजलि आयुर्वेदिक लिमिटेड हरिद्वार उत्तराखंड के निदेशक योग गुरु बाबा रामदेव को नोटिस जारी किए। सुनवाई के बाद 156/3 में परिवाद को मंजूर किया और कोर्ट ने सम्बंधित थानाधिकारी को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा के पास नहीं बचा कोई मुद्दा : सचिन पायलट

टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बहुचर्चित लाल डायरी के मुद्दे पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और चुनाव से पहले इस तरह की बातें फैलाना उसकी पुरानी आदत है।

पायलट ने मीडिया द्वारा लाल डायरी के मुद्दे पर उनसे किए सवाल पर आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे मुद्दे ढूंढते हैं तब तक समय निकल जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है जहां वह विफल रही और राजस्थान में वह विपक्ष की भूमिका में हैं यहां भी वह नाकाम रही है। यह ऐसी पार्टी है जो सत्ता और विपक्ष दोनों जगह असफल रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान इन चार राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और पूरा विश्वास है कि इन चारों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि जहां डबल इंजन की सरकार थी वहां डबल इंजन विफल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपसी झगड़ों एवं खींचतान में फंसी हुई हैं और लोग इसे नकारेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि लोग स्वत: वोट देंगे लेकिन कांग्रेस की नीतियां, कांग्रेस सरकार का सुशासन, सरकार एवं संगठन मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं और इस वर्ष राजस्थान में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

जीवन शैली को संयमित और अनुशासित रखने का मंत्र आचार्य प्रदीप दवे को सम्यक दर्शन

मांउट आबू में पुस्तक विमोचन करते अतिथि।

सबगुरु न्युज -मांउट आबू। पूर्व आरटीएस आचार्य प्रदीप दवे की पुस्तक सम्यक दर्शन का विमोचन जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल के मुख्य आतिथ्य में मांउट आबू में हुआ। इस पुस्तक में आचार्य प्रदीप दवे ने दैनिक आचार- व्यवहार के आध्यात्मिक नियमो का उल्लेख किया है।

राजेन्द्र गुढा की बर्खास्तगी वापस लेने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में आज पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी वापस लेने की मांग का ज्ञापन दिया गया।

राजपूत करणी सेना, रावणा राजपूत महासभा पंचायत संस्था तथा किशनगढ़ राजपूत सभा समिति के बैनर तले सर्वसमाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी परसाराम सैनी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के फैसले से सर्वसमाज में रोष है, इसलिए विधायक राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी का फैसला वापस लिया जाए।

ज्ञापन देने वालों में राजपूत करणी सेना के संभाग प्रभारी शैतान सिंह धौलपुरिया, रावणा राजपूत महासभा के मधुसूदन बड़गुर्जर, किशनगढ़ राजपूत सभा अध्यक्ष उदयसिंह राठौड़ के अलावा नगरपरिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ सहित सर्वसमाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।