Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pak again ceasefire violation soldier injured - Sabguru News
होम Headlines पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान घायल

पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान घायल

0
पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान घायल
Pakistani troops violate ceasefire along LoC near Kupwara in jammu and kashmir
Pak again ceasefire violation in Rajouri, jawan injured
Pakistan again ceasefire violation in Rajouri, jawan injured

जम्मू पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह राजौरी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इस दौरान सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सेना ने भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले 11 अक्टूबर को पाकिस्तान ने पुंछ के डेगवार इलाके में अकारण गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया था। तीन अक्टूबर को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गाँवों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान सेना ने पुंछ के शाहपुर और गोत्रिया इलाकों में नियंत्रण रेखा के साथ दर्जनों गांवों और आगे की चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से कठुआ के हीरानगर सेक्टर में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। सेना और सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।