
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के जिले के वली खां बाईपास इलाके में रविवार को हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। गोलीबारी में चार लोग मारे गए और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।