Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 8 बच्चे जिंदा दफन - Sabguru News
होम World Asia News पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 8 बच्चे जिंदा दफन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 8 बच्चे जिंदा दफन

0
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भूस्खलन से 8 बच्चे जिंदा दफन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में गुरुवार काे क्रिकेट खेल रहे आठ बच्चों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। बचाव दल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बचाव दल ने कहा कि भूस्खलन बुधवार से इलाके में हो रही भारी बारिश के कारण हुआ।

सरकारी रेस्क्यू 1122 एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बच्चों का एक समूह कल एक टीले के नीचे स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान हुए भूस्खलन के कारण बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

देर रात तक घंटों चले ऑपरेशन के बाद, रेस्क्यू एजेंसी, स्थानीय स्वयंसेवकों और पाकिस्तान सेना की बचाव टीमों ने मलबे से आठ शव और एक घायल बच्चे को निकाला। स्थानीय लोगों ने कहा कि मलबे के नीचे अब कोई बच्चा नहीं दबा है।