Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pakistan again commits ceasefire violations in rajouri district jammu kashmir - Sabguru News
होम India City News पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद

0
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद
Pakistan again violates ceasefire, firing in Poonch
Pakistan again commits ceasefire violations: Soldiers martyred
Pakistan again commits ceasefire violations: Soldiers martyred

जम्मू | पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और राजौरी के सुंदर अणि क्षेत्र में सीमा रेखा पर अकारण गोली बारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, “ पाकिस्तान के सैनिकों ने आज सुबह लगातार राजौरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र में अकारण भारी गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया।”

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का प्रभावकारी तरीके से जवाब दिया और गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक के शहीद होने की रिपोर्ट है जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात संघर्ष विराम का उल्लघंन किया, राजौरी क्षेत्र के सुंदरबनी इलाके में सीमा रेखा पर बेवजह गोलीबारी की।

गुरुवार को सेना का जवान सीमापार से गोलीबारी में शहीद हो गया था जबकि भारतीय सेना ने पुंछ की कृष्णा घाटी क्षेत्र में पाकिस्तान की कई सेना चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया था।