Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pakistan again violates ceasefire in Poonch an Indian soldier martyred - Sabguru News
होम Headlines पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्षविराम का फिर उल्लंघन किया, एक भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्षविराम का फिर उल्लंघन किया, एक भारतीय जवान शहीद

0
पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्षविराम का फिर उल्लंघन किया, एक भारतीय जवान शहीद
Pakistan violates ceasefire, one porter dies
Pakistan again violates ceasefire in Poonch, an Indian soldier martyred
Pakistan again violates ceasefire in Poonch, an Indian soldier martyred

जम्मू | पाकिस्तान ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए मंगलवार को पुंछ जिले के कृष्णा गली सेक्टर और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की सेना की चौकियों को काफी नुकसान पहुंचाया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वाह्न करीब 11.00 बजे नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायीं। मेंढर सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान बिहार में रोतासा जिले के गोपे विघा गांव निवासी 36 वर्षीय नायक रवि रंजन कुमार सिंह के रूप में की गयी है।

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और वहां की सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया। भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में कुछ पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं।

इससे पहले 17 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।