Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक - Sabguru News
होम World Asia News पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक

पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक

0
पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर पर परिवार ने एक संदेश जारी कर कहा कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। बीमार होने के कारण वह पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

पारिवारिक बयानों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति कठिन दौर से गुजर रहे हैं, जहां स्वस्थ होना संभव नहीं है, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

परिवार ने लोगों से अपील की है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रार्थना करें। गौरतलब है कि मुशर्रफ के परिवार का यह बयान उनकी निधन के अफवाहों के बीच आया है।