Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अफगानिस्तान में शांति के लिए काम करेंगे पाकिस्तान, इंडोनेशिया - Sabguru News
होम World अफगानिस्तान में शांति के लिए काम करेंगे पाकिस्तान, इंडोनेशिया

अफगानिस्तान में शांति के लिए काम करेंगे पाकिस्तान, इंडोनेशिया

0
अफगानिस्तान में शांति के लिए काम करेंगे पाकिस्तान, इंडोनेशिया
Pakistan, Indonesia will work for peace in Afghanistan
Pakistan, Indonesia will work for peace in Afghanistan

Pakistan, Indonesia will work for peace in Afghanistan

इस्लामाबाद| इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ममनून हुसैन युद्ध से ग्रसित अफगानिस्तान में शांति कायम करने के लिए एकजुट होकर काम करने पर सहमत हुए हैं। विडोडो दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे थे।राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उन्होंने हुसैन के साथ वार्ता की और अफगानिस्तान में शांति कायम करने के लिए तीनों देशों के धर्म गुरुओं की संयुक्त भूमिका का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने पड़ोसी देश में शांति का प्रसार करने में हमेशा एक अहम भूमिका निभाई है। पाकिस्तान और इंडोनेशिया संयुक्त रूप से दुनिया में संतुलन को बढ़ावा दे सकते हैं।  राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया कि हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति का प्रसार करने में इंडोनेशिया की भूमिका का स्वागत करेगा।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो