

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सैनिकों ने आज सुबह पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने इसी जिले में कल भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को रजौरी जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।