![Chandrayaan 2: बेशर्म पाकिस्तान ने फिर अपनी सोच को दुनिया के सामने किया उजागर Chandrayaan 2: बेशर्म पाकिस्तान ने फिर अपनी सोच को दुनिया के सामने किया उजागर](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/fawad-hussain.jpg)
![pakistan-reaction-on-chandrayaan-2-chaudhry-fawad-hussain-tweets-after-isro-loses-contact-with-vikram-lander](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/fawad-hussain.jpg)
Chandrayaan 2 जहां पूरी दुनिया भारत के महत्वाकांक्षी मिशन Chandrayaan 2 के लिए इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों की लोहा मान रही है, वहीं बेशर्म पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी सोच से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार देर रात चंद्रयान-2 का चांद के दक्षिणी ध्रुव से उतरने से कुछ सेकंड पहले ही लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। इसपर पाकिस्तान की गन्दी सोच सामने आई है।
![chandrayaan-2](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/fawad-hussain-1.jpg)
डर विक्रम (Vikram) से संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बेहूदा टिप्पणी की है। फवाद ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना…. डियर ‘एंडिया’। फवाद ने ट्वीट में व्यंग्य करते हुए इंडिया की जगह एंडिया लिखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फवाद ट्रोल हो गए।
![Chandrayaan 2](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/fawad-hussain-2.jpg)
उनके इस ट्वीट का जवाब तो पाकिस्तान पत्रकार नायला इनायत ने ही दे दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा – इंडिया के पास ये सब करने के लिए 900 करोड़ हैं और आप के पास मुफ्त का ट्विटर अकाउंट। उन्होंने फिर एक ट्वीट करके लिखा भारत द्वारा खर्च की गई रकम की गिनती करते हुए फवाद चौधरी। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा – फवाद चौधरी अपने छत पर लैंड कर गए हैं।
![Chandrayaan 2](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/fawad-hussain-3.jpg)
आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) खत्म करने के बाद से पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने भारत सरकार को युद्ध की धमकी भी दी थी।