Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, गुरेज में की गोलीबारी-हिंदी समाचार
होम Jammu and Kashmir पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, गुरेज में की गोलीबारी

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, गुरेज में की गोलीबारी

0
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, गुरेज में की गोलीबारी
Pakistan violates ceasefire, firing in George
Pakistan violates ceasefire, firing in George
Pakistan violates ceasefire, firing in George

श्रीनगर । पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करके नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की।

आधिकारिक सूत्रों नेबताया कि पाकिस्तानी सेना ने मध्यरात्रि के बाद एक बजे बिना किसी उकसावे के गुरेज सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। यह क्षेत्र तीन तरफ से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घिरा हुआ है। भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मंगलवार सुबह तक गोलीबारी चलती रही। नियंत्रण रेखा के इस पार जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता संघर्ष विराम के उल्लंघन की पुष्टि के लिए उपलब्ध नहीं हुए।