Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्ष विराम उल्लंघन - Sabguru News
होम India पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्ष विराम उल्लंघन

0
पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्ष विराम उल्लंघन
Pakistan violates ceasefire in Baramulla
Pakistan violates ceasefire in Baramulla
Pakistan violates ceasefire in Baramulla

श्रीनगर। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सीमावर्ती शहर उरी में रक्षा चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात बारामूला जिले में उरी के हाजीपीर सेक्टर में रक्षा चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही।

सीमा के इस ओर गोलीबारी से जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है और पाकिस्तान की ओर भी क्या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

पाकिस्तान ने पिछले एक सप्ताह के दौरान इस इलाके में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी गोलीबारी में रिहायशी इलाकों में भारी क्षति हुई है।