Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही है, इसमें भाजपा कहां से आ गई : शिवराज - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही है, इसमें भाजपा कहां से आ गई : शिवराज

कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही है, इसमें भाजपा कहां से आ गई : शिवराज

0
कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही है, इसमें भाजपा कहां से आ गई : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगने का मामला सामने आने के बाद आज रात कहा कि वे (कांग्रेसजन) स्वयं वीडियो डाल रहे हैं और डिलीट कर रहे हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आ गई।

चौहान ने एक बयान में कहा कि जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी यह यात्रा भारत जोड़ने के लिए कर रहे हैं या फिर यात्रा से ‘भारत तोड़ने वालों’ को जोड़ रहे हैं। सरेआम पाकिस्तान के नारे लगे। कांग्रेस को शर्म नहीं आती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। अब भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता उजागर करता है। यह मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की है।

इसके अलावा प्रदेश भाजपा के अनेक नेताओं ने भी ट्वीट और सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को निशाने पर लिया है।