

पाकिस्तान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के राजनेताओं की तरह वहां के कलाकार भी लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। वीना मलिक, मेहविश हयात के बाद एक और सिंगर-एक्ट्रेस राबी पीरजादा ने एक यू-ट्यूब वीडियो और ट्वीटर जारी कर पीएम मोदी को सांपों और मगरमच्छों का तोहफा भेजकर उनसे कटवाने की बात की है और धमकी दी है कि नरक में मरने के लिए तैयार हो जाओ।
राबी पीरजादा पाकिस्तान की सेकंड ग्रेड एक्ट्रेस है और अपनी फूहड़ किस्म की एक्टिंग और गाने के लिए जानी जाती है। वीडियो में पालतू सांप, अजगर और मगरमच्छ के साथ राबी का ये नाटक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां पाकिस्तानी उसकी तारीफ कर रहे हैं तो भारत में राबी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
राबी खुद को बता रही है कश्मीरी : वीडियो में राबी खुद को एक कश्मीरी लड़की बता रही है। राबी कहती है- एक कश्मीरी लड़की जो है अपने सांपों के साथ बिल्कुल तैयार है भारत तुम्हारे लिए। ये सारे तोहफे मोदी के लिए हैं। मोदी, तुम कश्मीरियों को तंग कर रहे हो न, ये देखो ये मैंने तुम्हारे लिए तैयार किया है। तो नरक में मरने के लिए तैयार हो जाओ।
ये बोलने के बाद रबी पीरजादा एक गाना गाती हैं- “हम दर्द के मारों से कश्मीर न छीनो, ऐ जालिम जन्नत की तस्वीर न छीनो।”
राबी पीरजादा ने यह वीडियो ट्वीट किया है…
ایک کشمیری لڑکی کی تیاری مودی کے خلاف، ویسے تو اس نے جہنم میں جانا ہی ہے، مگر اس جیسے انسا ن کی دنیا بھی جہنم ہونی چاہیے۔ #chotisibaathttps://t.co/cGfxSd0hd5 pic.twitter.com/h3C9HA1BT0
— Rabi Pirzada (@Rabipirzada) 2 सितंबर 2019