Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में गोलीबारी की - Sabguru News
होम India पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में गोलीबारी की

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में गोलीबारी की

0
पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में गोलीबारी की
Pakistani soldiers opened fire in Poonch
Pakistani soldiers opened fire in Poonch
Pakistani soldiers opened fire in Poonch

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में सुबह अकारण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकाें की गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागे जाने से सीमा के समीप बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गये तथा कई पशुओं की मौत हो गयी।