Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश में बनेगा पान विकास निगम : शिवराज सिंह चौहान
होम Madhya Pradesh Chhatarpur मध्यप्रदेश में बनेगा पान विकास निगम : शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश में बनेगा पान विकास निगम : शिवराज सिंह चौहान

0

छतरपुर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पान विकास निगम की स्थापना की जाएगी। चौहान ने कल देर रात जिले के महाराजपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक सभा में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि पान किसानों की लंबी मांग के चलते प्रदेश में पान विकास निगम की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराजपुर में आईटीआई कॉलेज भी खोला जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जहां प्रदेश की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे थे, वहीं अब प्रदेश की सड़कें बहुत अच्छी हैं।

इसके पहले जिले के चंदला में मंच से उतरते समय असंतुलित होने के कारण मुख्यमंत्री का पैर हल्के से फिसल गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के मंच से उतरने के दौरान वहां पर्याप्त प्रकाश नहीं था, जिसके चलते उनका पैर असंतुलित हो गया।