Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Parineeti Chopra on Friendship With Arjun Kapoor: It is Difficult to Find true friend in Bollywood-अर्जुन कपूर को सच्चा दोस्त मानती हैं परिणीति चोपडा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अर्जुन कपूर को सच्चा दोस्त मानती हैं परिणीति चोपडा

अर्जुन कपूर को सच्चा दोस्त मानती हैं परिणीति चोपडा

0
अर्जुन कपूर को सच्चा दोस्त मानती हैं परिणीति चोपडा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर को सच्चा दोस्त मानती हैं। परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ‘इश्कजादे’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम किया है। दोनों एक साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नजर आएंगे।

परिणीति और अर्जुन अच्छे दोस्त बन गए हैं।परिणीति ने कहा कि बॉलीवुड में एक सच्चे दोस्त को ढूंढ़ना मुश्किल है और इस बात की उन्हें खुशी है कि अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चा दोस्त मिल गया।

टॉक शो ‘फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2’ के एक एपिसोड में परिणीति ने ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। अर्जुन के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछने पर परिणीति ने कहा कि हमारे बीच दोस्ती-नफरत का रिश्ता है। बॉलीवुड में एक सच्चा दोस्त मिलना कठिन है और अर्जुन मेरे एक सच्चे मित्र हैं।

अर्जुन के साथ अपने ऑफ स्क्रीन केमिट्री के बारे में परिणीति ने कहा कि मुझे अपनी तस्वीर लेने के लिए अपना फोन उन्हें देने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन जब मैं गैलरी में देखती हूं तो 50 से ज्यादा सेल्फी होती हैं और सारी की सारी अर्जुन की ही रहती हैं।