Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रियंका के साथ काम करना चाहती है परिणीति - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रियंका के साथ काम करना चाहती है परिणीति

एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रियंका के साथ काम करना चाहती है परिणीति

0
एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रियंका के साथ काम करना चाहती है परिणीति

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म में काम करना चाहती है।

परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे की बहन होने के साथ-साथ एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों हमेशा ही एक-दूसरे के करियर को लेकर सपोरटिव रही हैं। हाल ही में परिणीति ने अपने ट्व‍िटर पेज पर ‘आस्क परिणीति चोपड़ा’ सेशन शुरू क‍िया था।

इस सेशन में उन्होंने बहन प्रियंका के साथ फिल्म करने के बारे में बताया। इनमें से एक फैन ने पूछा कि कौन सी ऐसी फिल्म है जिसमें वह अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहेंगी।

परिणीति ने कहा कि वह मिमी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) के साथ एक्शन ड्रामा में स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी जिसमें दोनों बहन गाना गा सके। परिणीति इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म केसरी में नजर आयी थी। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। परिणीति जल्द ही फिल्म जबरिया जोड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा परिणीति सायना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आएंगी।