Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत शामिल
होम Breaking कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत शामिल

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत शामिल

0
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत शामिल
Party General Secretary Ashok Gehlot was included in the Congress Election Committee
Party General Secretary Ashok Gehlot was included in the Congress Election Committee
Party General Secretary Ashok Gehlot was included in the Congress Election Committee

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में सभी पुराने सदस्यों को बरकरार रखते हुए उसमें पार्टी महासचिव अशोक गहलोत को शामिल किया है।

कांग्रेस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद फिलहाल नयी केंद्रीय चुनाव समिति नहीं बनायी है। पुरानी चुनाव समिति में गहलोत को नये सदस्य के रूप में शामिल किया गया है जिन्हें हाल ही में पार्टी में संगठन का प्रभारी बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव समिति की कल बैठक होने की संभावना है जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।