Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल - Sabguru News
होम World Europe/America पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल

पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल

0
पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल

स्टॉकहोम। अमरीका के अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से वर्ष 2020 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर इस पुरस्कार की घोषणा की। इस बार यह पुरस्कार नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के क्षेत्र में काम के लिए दिया गया है। अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन अमरीका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

अर्थशास्त्र के नोबेल को स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर भी जाना जाता है। दोनों ही अर्थशास्त्रियों ने अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है।

उन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए नए नीलामी प्रारूपों को तैयार किया, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है। उनकी खोजों से दुनियाभर के विक्रेता, खरीदार और करदाताओं को लाभ पहुंचा है।