

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना कटनी ना होई ए बलम रिलीज हो गया है।
पवन सिंह का नया गाना कटनी ना होई ए बलम रिलीज के साथ वायरल हो गया है। पवन सिंह का यह गाना आज वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यह गाना कृषि प्रधान विषयों पर आधारित चैती गीत है। एक किसान और उसकी नई नवेली दुल्हन के बीच का संवाद इस गाने में देखने को मिल रहा है। जहां एक किसान की शादी आज के समय में होती है, जब खेतों में फसल पक गए होते हैं। उसकी कटनी करनी है और इसलिए वो अपनी पत्नी को भी कटनी करने को कहता है। इस पर पत्नी का जवाब आपको इस गाने में मिलेगा, जो रोमांस से भरपूर है।
पवन सिंह ने अपने इस गाने को खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान भाई एवं बहनों को डेडिकेटेड किया है और कहा है कि आप हमारा ये गाना सुनिए और झूम झूम कर अपनी मेहनत की फसल काटिये। उन्होंने कहा कि यह गाना सबों को पसंद आ रहा है। इसके लिए सबों का शुक्रिया। चैती गीत कटनी ना होई ए बलम को खूबसूरत आवाज पवन सिंह ने दी है। लिरिक्स विकी विशाल का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। निर्देशक रवि पांडेय हैं।