

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म प्रेम पुकार लाजवाब कहानी पर आधारित है, जो लोगों को बेहद पसंद आयेगी।
पवन सिंह की सबसे महंगी फ़िल्म प्रेम पुकार का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही लांच किया जाएगा, जिसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में हुई है।फ़िल्म प्रेम पुकार यशी फिल्म्स प्रा. लि. एवं जुम्बिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और डिवाइन फ़िल्म प्रोडक्शन यूके के बैनर तले बनायी जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। इस फ़िल्म को लेकर पवन सिंह बेहद खुश हैं।
पवन सिंह ने कहा, फिल्म प्रेम पुकार लाजवाब कहानी पर बनी है। लंदन के लोकेशन में भोजपुरी कहानी दर्शकों के लिए खास अनुभव वाला होगा जो उन्हें बहुत पसंद भी आएगा। यह फ़िल्म अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है।
फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा एवं शिवांशु पांडेय ने बताया कि फ़िल्म भले अंग्रेजों की धरती पर बनी है, लेकिन स्वैग तो पूरा भोजपुरिया ही है। हमने इस फ़िल्म को एक बड़े स्केल पर बनाया है। तभी हमने फ़िल्म की शूटिंग ऑक्सफ़ोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में शूट किया है।
गौरतलब है कि फिल्म प्रेम पुकार में पवन सिंह के अलावा हर्षिका पुनिचा दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं।