

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में बुधवार अपराह्न लोगों तेज और रहस्यमयी आवाज सुनी जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सिटी, के. आर. पुरम, वसंतनगर, जयनगर और कई अन्य स्थानों में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने लगभग अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर बहुत तेज रहस्यमयी आवाज सुनी।
पुलिस रहस्यमयी आवाज के स्रोत का पता लगा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने भूकंप के झटकों की आशंका से इन्कार किया।