Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल-डीजल की कीमत एक दिन विराम के बाद बढ़ी - Sabguru News
होम Business पेट्रोल-डीजल की कीमत एक दिन विराम के बाद बढ़ी

पेट्रोल-डीजल की कीमत एक दिन विराम के बाद बढ़ी

0
पेट्रोल-डीजल की कीमत एक दिन विराम के बाद बढ़ी

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन विराम के बाद शुक्रवार को इजाफा कर दिया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं, जिससे यहां पेट्रोल 97.81 रुपए और डीजल 89.07 रुपए लीटर हो गया है।

तेल कंपनियां ने बीते चार दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर कीमत में 2.40 रुपए तक इजाफा कर दिया है। कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे से अधिक की बढोतरी के साथ 112.51 और 96.70 रुपए प्रति लीटर पर मौजूद हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 119.30 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 112.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर……….पेट्रोल……डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली………..97.81……..89.07
कोलकाता ……..107.18…….92.22
मुंबई …………112.51…….96.70
चेन्नई…………103.67…….93.71