Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली, कोलकाता महानगर में पेट्रोल 93 रुपए के पार - Sabguru News
होम Business दिल्ली, कोलकाता महानगर में पेट्रोल 93 रुपए के पार

दिल्ली, कोलकाता महानगर में पेट्रोल 93 रुपए के पार

0
दिल्ली, कोलकाता महानगर में पेट्रोल 93 रुपए के पार

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ाए गए जिससे पेट्रोल मुंबई में 100 रुपए प्रति लीटर के और करीब पहुंच गया जबकि दिल्ली तथा कोलकाता में 93 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 19 पैसे तक और डीजल की कीमत 30 पैसे तक बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 93.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.80 रुपए प्रति लीटर हो गया। गत 04 मई से अब तक 11 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि सात दिन स्थिर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.64 रुपए और डीजल 3.07 रुपए महंगा हो चुका है।

मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 99.32 रुपए, चेन्नई में 17 पैसे महंगा होकर 94.71 रुपए और कोलकाता में 19 पैसे महंगा होकर 93.11 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।

डीजल की कीमत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 30 पैसे, 28 पैसे और 29 पैसे बढ़ी। एक लीटर डीजल मुंबई में 91.01 रुपए, चेन्नई में 88.62 रुपए और कोलकाता में 86.64 रुपए का बिका।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर ——पेट्रोल रुपए/लीटर——डीजल रुपए/लीटर

दिल्ली————— 93.04—————— 83.80

मुंबई-————— 99.32—————— 91.01

चेन्नई—————-94.71-—————- 88.62

कोलकाता———— 93.11—————- 86.64