Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रिकार्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम - Sabguru News
होम Business रिकार्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

रिकार्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

0
रिकार्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को क्रमश: 95.56 रुपए और 86.47 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही।

गत 04 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपए तथा डीजल 5.74 रुपए महंगा हो चुका है।

दूसरे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 101.76 रुपए, चेन्नई में 96.94 रुपए और कोलकाता में 95.52 रुपए प्रति लीटर पर रहा। डीजल मुंबई में 93.85 रुपए कोलकाता में 89.32 रुपए और चेन्नई में 91.15 रुपए प्रति लीटर बिका।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर ——पेट्रोल रुपए/लीटर——डीजल रुपए/लीटर

दिल्ली————— 95.56—————— 86.47

मुंबई-—————101.76—————— 93.85

चेन्नई—————-96.94-—————-91.15

कोलकाता————95.52—————-—89.32