Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छह दिन बढ़ने के बाद थमे - Sabguru News
होम Business पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छह दिन बढ़ने के बाद थमे

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छह दिन बढ़ने के बाद थमे

0
पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छह दिन बढ़ने के बाद थमे

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छह दिन बढ़ने के बाद मंगलवार को स्थिर रहे। दिसंबर में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में छह बार बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में पेट्रोल एक रुपए 37 पैसे और डीजल एक रुपए 45 पैसे महंगा हो चुका है।

सोमवार को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 30 से 33 पैसे तक और डीजल 25 से 31 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में डीजल 80 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम 90 रुपए प्रति लीटर से अधिक है।

दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वाणिज्य नगरी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए और डीजल का दाम 80.51 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई भाव क्रमशः 86.51 और 79.21 रुपए प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल का भाव 85.19 रुपए और डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश के चार बड़े महानगरों में आज दोनों ईंधन के भाव प्रति लीटर इस प्रकार रहे..

महानगर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 83.71 73.87

मुंबई 90.34 80.51

चेन्नई 86.51 79.21

कोलकाता 85.19 77.44