![Good News : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दसवें दिन घटे Good News : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दसवें दिन घटे](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/06/price.jpg)
![Petrol and diesel prices fall for tenth straight day](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/06/price.jpg)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दसवें दिन कमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 15 पैसे और पेट्रोल की 21 पैसे घटकर क्रमशः 77.42 और 68.58 रुपए प्रति लीटर रह गई।
पिछले दस दिन के दौरान पेट्रोल एक रुपए और डीजल 72 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इससे पहले 14 मई से 30 मई तक दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा था और कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं।
कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 80.07 रुपए और डीजल का 71.13 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में दोनों ही ईंधन देश के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे ज्यादा महंगे हैं। यहां पेट्रोल 85.24 रुपये और डीजल 73.02 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में दाम क्रमशः 80.37 रुपए और 72.40 रुपए प्रति लीटर है।