Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दो दिन में 1.20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - Sabguru News
होम Business दो दिन में 1.20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

दो दिन में 1.20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

0
दो दिन में 1.20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
petrol prices remain stable for the 45th c

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी वृद्धि की गई है जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिन में ये 1.20 रुपए महंगे हो चुके हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम 60-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। रविवार को भी इनकी कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गई थी। इससे दो दिन में इनके भाव 1.20 रुपए प्रति लीटर की छलाँग लगा चुके हैं। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही।

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————72.46(+0.60)——-70.59(+0.60)
कोलकाता———74.46(+0.57)——-66.71(+0.56)
मुंबई————-79.49(+0.58)——-69.37(+0.58)
चेन्नई————76.60(+0.53)——-69.25(+0.51)