Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम - Sabguru News
होम Business लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

0
लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 85.20 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। मुंबई में यह 91.80 रुपए, चेन्नई में 87.85 रुपए और कोलकाता में 86.63 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। चारों महानगरों में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है।

डीजल की कीमत दिल्ली में 75.38 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 82.13 रुपए, चेन्नई में 80.67 रुपए और कोलकाता में 78.97 रुपए प्रति लीटर पर रही जो तीनों महानगरों में अब तक का रिकॉर्ड उच्च भाव है।

महानगर     पेट्रोल           डीजल

दिल्ली——85. 20——75.38

मुंबई——-91.80——82.13

चेन्नई——87.85——80.67

कोलकाता—86.63——78.97