Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए महानगरों में कीमत - Sabguru News
होम Business पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए महानगरों में कीमत

पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए महानगरों में कीमत

0
पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानिए महानगरों में कीमत
petrol prices
petrol prices remain stable for the 45th c

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर कटौती की। इससे पहले रविवार को दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 14 पैसे घटकर 81.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 13-13 पैसे सस्ता हुआ। कोलकाता में इसकी कीमत 83.23 रुपए, मुंबई में 88.38 रुपए और चेन्नई में 84.72 रुपए प्रति लीटर रही।

डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 15-15 पैसे कम होकर क्रमश: 72.78 रुपए और 76.28 रुपए प्रति लीटर रही। मुंबई में डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 79.29 रुपए और चेन्नई में 14 पैसे सस्ता होकर 78.12 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————81.72(-14 पैसे)——-72.78(-15 पैसे)

कोलकाता———83.23(-13 पैसे)——-76.28(-15 पैसे)

मुंबई————-88.38(-13 पैसे)——-79.29(-16 पैसे)

चेन्नई————84.72(-13 पैसे)——-78.12(-14 पैसे)