
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कमी आयी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे तथा डीजल नौ पैसे सस्ता हो गया।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 72.63 रुपए प्रति लीटर रह गया। यह 16 मार्च के बाद का इसका निचला स्तर है। दो दिन में इसकी कीमत 37 पैसे घट चुकी है।
राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत दो दिन में 19 पैसे घटी है। शुक्रवार को यह नौ पैसे सस्ता होकर 66.47 रुपए प्रति लीटर पर आ गया जो 24 अप्रेल के बाद का इसका निचला स्तर है।
मुंबई और चेन्नई में भी आज पेट्रोल 21-21 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 78.23 रुपए और 75.42 रुपए प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में इसकी कीमत 20 पैसे घटकर 74.68 रुपए प्रति लीटर रही।
डीजल कोलकाता और मुंबई में नौ-नौ पैसे सस्ता होकर क्रमश: 68.23 रुपए और 69.65 रुपए प्रति लीटर बिका। चेन्नई में इसकी कीमत पांच पैसे घटी और यह 70.27 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
तेल विपणन कपंनियां दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमत लागू होती है।
पेट्रोल-डीजल आज सस्ते हुए, जानिए कितनी गिरावट
तेल कम्पनियों ने आजगु रुवार को पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी की है जब गत दो दिनों से इनके दाम स्थिर रहे थे। आज पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ है।
अजमेर में आज पेट्रोल 73.10 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.57 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।
अजमेर में आज के रेट
Date 09-MAY-19
Petrol 73.10
Diesel 68.57
Power 75.93
Turbo 71.78
बीते कल के रेट
Date 08-MAY-19
Petrol 73.25
Diesel 68.64
Power 76.09
Turbo 71.86