Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
9वां दिन : पेट्रोल 19 महीने, डीजल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर - Sabguru News
होम Business 9वां दिन : पेट्रोल 19 महीने, डीजल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

9वां दिन : पेट्रोल 19 महीने, डीजल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

0
9वां दिन : पेट्रोल 19 महीने, डीजल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों द्वारा कीमतों में आज लगातार नवें दिन भारी वृद्धि के कारण पेट्रोल के दाम करीब 19 महीने और डीजल के दाम लगभग 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 48 पैसे बढ़कर 76.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 21 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की कीमत भी 59 पैसे बढ़कर 74.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 26 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से रोजना बढ़ रहे हैं। इन नौ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल पांच रुपए यानी सात प्रतिशत और डीजल 5.23 रुपए यानी साढ़े सात प्रतिशत से अधिक महंगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत कोलकाता में आज 46 पैसे बढ़कर 78.10 रुपए, मुंबई में 47 पैसे बढ़कर 83.17 रुपए और चेन्नई में यह 43 पैसे बढ़कर 79.96 रुपए प्रति लीटर रही।

डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 70.33 रुपए, मुंबई में 57 पैसे महंगा होकर 73.21 रुपए और चेन्नई में 51 पैसे की वृद्धि के साथ 72.69 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————76.26(+0.48)——-74.62(+0.59)

कोलकाता———78.10(+0.46)——-70.33(+0.53)

मुंबई————-83.17(+0.47)——-73.21(+0.57)

चेन्नई————79.96(+0.43)——-72.69(+0.51)