Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम - Sabguru News
होम Business ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

0
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल का मूल्य 83.51 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।

तेल विपणन कंपनियों ने 04 मई से अब तक 10 दिन कीमतों में वृद्धि की है जबकि छह दिन दाम स्थिर रखे हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपए और डीजल 2.78 रुपए महंगा हो चुका है।

अन्य स्थानों पर भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 99.14 रुपए, चेन्नई में 94.54 रुपए और कोलकाता में 92.92 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 90.71 रुपए, चेन्नई में 88.34 रुपए और कोलकाता में 86.35 रुपए प्रति लीटर रही।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर ——पेट्रोल रुपए/लीटर——डीजल रुपए/लीटर

दिल्ली————— 92.85—————— 83.51

मुंबई-————— 99.14—————— 90.71

चेन्नई—————-94.54-—————- 88.34

कोलकाता———— 92.92—————- 86.35