Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
45 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, अजमेर के रेट देखिए - Sabguru News
होम Breaking 45 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, अजमेर के रेट देखिए

45 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, अजमेर के रेट देखिए

0
45 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, अजमेर के रेट देखिए

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल में 45वें दिन स्थिरता के बाद रविवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने यह फैसला केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर क्रमशः आठ रुपए और छह रुपए का उत्पाद शुल्क कम करने के बाद लिया।

उत्पाद शुल्क घटने के बाद आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8.69 रुपए और डीजल के दाम में 7.05 रुपए की कमी देखी गई।

इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए और डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.28 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है।

देश की आम जनता को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उत्पाद शुल्क में इस कटौती के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमशः 9.5 रुपए और सात रुपए तक घट जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत इस दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही है। लंदन ब्रेंट क्रूज की कीमत 112.55 डॉलर प्रति बैरल और अमरीकी क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 110.35 डॉलर प्रति बैरल है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। जिससे 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, केंद्र सरकार ने तीन नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क घटाया था।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..96.72……..89.62

कोलकाता ………..106.03…….92.76

मुंबई …………..111.35……..97.28

चेन्नई…………..102.63……..94.24

अजमेर में पेट्रोल व डीजल के आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Petrol 108.05

Diesel 93.33

Power 112.85

Turbo 96.65