Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में पेट्रोल भी 80 के पार, मुंबई में 87 रुपए प्रति लीटर के करीब - Sabguru News
होम Business दिल्ली में पेट्रोल भी 80 के पार, मुंबई में 87 रुपए प्रति लीटर के करीब

दिल्ली में पेट्रोल भी 80 के पार, मुंबई में 87 रुपए प्रति लीटर के करीब

0
दिल्ली में पेट्रोल भी 80 के पार, मुंबई में 87 रुपए प्रति लीटर के करीब
Petrol-diesel prices cut for the second consecutive day in the country

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल भी 80 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में 20 महीने बाद पेट्रोल 80 रुपए से महंगा बिक रहा है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 21 पैसे बढ़कर 80.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य भी 17 पैसे बढ़कर 80.19 रुपए प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस महीने 7 तारीख से तेल विपणन कंपनियों ने दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाने का क्रम शुरू किया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 8.87 रुपए यानी 12.45 प्रतिशत महंगा हुआ है। लगातार 20 दिन में डीजल की कीमत 10.80 रुपए यानी 15.56 प्रतिशत बढ़ गई है।

कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत 21-21 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.82 रुपए और 86.91 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही। चेन्नई में यह 19 पैसे चढ़कर 83.37 रुपए प्रति लीटर पर रहा।

डीजल कोलकाता में 16 पैसे महँगा होकर 75.34 रुपए, मुंबई में 17 पैसे महंगा होकर 78.51 रुपए और चेन्नई में 15 पैसे की तेजी के साथ 77.44 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————80.13(+21)———-80.19(+17)

कोलकाता———81.82(+21)———-75.34(+16)

मुंबई————-86.91(+21)———-78.51(+17)

चेन्नई————83.37(+19)———-77.44(+15)