Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम हुए 92 रुपए प्रति लीटर के पार - Sabguru News
होम Business दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम हुए 92 रुपए प्रति लीटर के पार

दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम हुए 92 रुपए प्रति लीटर के पार

0
दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम हुए 92 रुपए प्रति लीटर के पार

नई दिल्ली। आज से देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई।

पहली बार दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 92 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है। मुंबई में भी डीजल 90 रुपए प्रति​ लीटर के करीब पहुंच गया।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 92.05 रुपए और 82.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल पहली बार 92 रुपए के पार निकला है।

गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.88 रुपए महंगा हो चुका है। इन नौ दिनों में सात दिन दाम बढ़े हैं जबकि दो दिन स्थि​र रहे हैं।

पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 24-24 पैसे तथा चेन्नई में 22 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.36 रुपए, चेन्नई में 93.84 रुपए और कोलकाता में 92.16 रुपए का हो गया।

डीजल की कीमत मुंबई में 27 पैसे बढ़कर 89.75 रुपए, चेन्नई में 24 पैसे बढ़कर 87.49 रुपए और कोलकाता में 25 पैसे बढ़कर 85.45 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपए लीटर——डीजल रुपए/लीटर

दिल्ली————— 92.05—————— 82.61

मुंबई-————— 98.36—————— 89.75

चेन्नई—————-93.84-—————- 87.49

कोलकाता———— 92.16—————- 85.45

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज