Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर में पेट्रोल पम्प से करीब तीन लाख रूपए लूटे
होम Rajasthan Alwar अलवर में पेट्रोल पम्प से करीब तीन लाख रूपए लूटे

अलवर में पेट्रोल पम्प से करीब तीन लाख रूपए लूटे

0
अलवर में पेट्रोल पम्प से करीब तीन लाख रूपए लूटे
petrol pump loot in Alwar
petrol pump loot in Alwar
petrol pump loot in Alwar

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में कठूमर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पम्प पर बदमाशों द्वारा हमला कर करीब तीन लाख रुपए लूट लेने का मामला सामने आया हैं।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब आठ बजे चार मोटरसाइिकलों पर आए आठ नकाबपोश बदमाशों ने मोटरसाइकिलों में पेट्रोल भराया और पैसे मांगने पर पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी।

इस दौरान लोहे की वस्तु से सिर पर वार करने से पेट्रोल पम्प के मालिक भारत शर्मा का भाई राम गंभीर रुप से घायल हो गया। इसी दौरान ग्रामीणों को आता देख कर बदमाश भाग निकले लेकिन उनकी दो मोटरसाइिकले मौके पर ही रह गई।

इस दौरान बदमाश पेट्रोल पम्प से बैग में रखे दो लाख चौरानवे हजार रुपए लूट लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।