Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
pirates kidnapped 18 Indians in Nigeria - Sabguru News
होम World नाइजीरिया : समुद्री लुटेरों ने किया 18 भारतीयों को अगवा

नाइजीरिया : समुद्री लुटेरों ने किया 18 भारतीयों को अगवा

0
नाइजीरिया : समुद्री लुटेरों ने किया 18 भारतीयों को अगवा
pirates kidnapped 18 Indians in Nigeria
pirates kidnapped 18 Indians in Nigeria
pirates kidnapped 18 Indians in Nigeria

नई दिल्ली। नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने एक जहाज को अगवा कर लिया। इस जहाज में 18 भारतीय भी सवार थे। समुद्री जहाज में हांगकांग का झंडा लगा हुआ था। समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली एक एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।

तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया। इसके बाद उन्होंने जहाज को अपने कब्जे ले लिया। जहाज पर कुल 19 लोग सवार थे, इनमें 18 भारतीय जबकि एक तुर्की नागरिक शामिल है।

बताते चले कि 2008 में सोमालिया के पास एडन की खाड़ी से 18 भारतीयों सहित 22 यात्रियों वाले एक पानी के जहाज को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था। उस दौरान जहाज में भारतीयों के अलावा दो फिलीपिनी, एक बांग्‍लादेशी और एक रूस का नागरिक भी जहाज में सवार थे।