

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के बाहुबली स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित की जोड़ी ‘ई रिश्ता जनम जनम के’ में नजर आएगी।
पायस पंडित फ़िल्म ‘ई रिस्ता जनम जनम के’ के जरिये लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में पायस, प्रिंस सिंह राजपूत के साथ नजर आयेगी। पायस फिल्म ‘ई रिस्ता जनम जनम के’ की शूटिंग गोरखपुर में कर रही है।
पायस पंडित, प्रिंस सिंह राजपूत के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है। अजय कुमार निर्देशित फिल्म के निर्माता मनोज पंडित है, जबकि फ़िल्म के मुख्य भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के आलवा, रंजन कुमार, तनुज राठौर, अमित शुक्ला, राम सुजान सिंह उर्फ चौबे जी, ब्रजेश त्रिपाठी, स्वीटी सिंह, राहुल श्रीवास्तव और साथ मे संजय सिंह है।
बाल कलाकार के रूप में रितिक प्रजापति तथा निपुण प्रजापति नज़र आएंगे। फ़िल्म के स्पेशल अपीयरेन्स में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नज़र आएगी।