Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेड-पौधों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी : आभा गांधी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पेड-पौधों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी : आभा गांधी

पेड-पौधों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी : आभा गांधी

0
पेड-पौधों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी : आभा गांधी

अजमेर। विजयवर्गीय महिला मंडल अजयमेरु प्रदेश की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत रविवार को फायसागर रोड स्थित सोनी नगर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक पुष्पा विजयवर्गीय ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। आज पर्यावरण इतना दूषित हो गया कि सर्वत्र जहरीली हवा फेल रही है। आने वाले समय मे सांस लेना भी दुश्वार हो जाएगा।

मंडल सचिव शारदा विजय ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा एवं हरियाली के लिए 8-10 फुट के अशोक, गुलमोहर, नीम, कचनार, पीपल आदि के छायादार पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए।

अंजना विजय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर अनुज, सीता देवी, आशीष, आराध्य, प्रियल, माधुरी काकाणी, इंदु माहेश्वरी, प्रेरणा सोनी, लायन राजेन्द्र गांधी, स्थानीय क्षेत्रवासी सहित अन्य उपस्थित थे। अंत मे रामगोपाल विजय ने सभी का आभार व्यक्त किया।