Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi addresses public meeting at alwar in rajasthan-कांग्रेस राज्यसभा की ताकत पर देश को बना रही है बंदी : मोदी - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar कांग्रेस राज्यसभा की ताकत पर देश को बना रही है बंदी : मोदी

कांग्रेस राज्यसभा की ताकत पर देश को बना रही है बंदी : मोदी

0
कांग्रेस राज्यसभा की ताकत पर देश को बना रही है बंदी : मोदी
PM Modi addresses public meeting at alwar in rajasthan
PM Modi addresses public meeting at alwar in rajasthan
PM Modi addresses public meeting at alwar in rajasthan

अलवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर महाभियोग की धमकी देकर न्यायमूर्तियों को डराने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राज्यसभा की ताकत पर देश को बंदी बनाने का काम कर रही हैं।

मोदी आज यहां राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में संख्या बल पर महाभियोग की धमकी देकर न्यायमूर्तियों को डराने धमकाने का नया खेल शुरु किया हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण न्यायपालिका के काम में विलम्ब हो रहा है।

उन्होंने बुद्धिजीवियों से विश्लेषण करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उच्चतम न्यायालय के बड़े वकीलों को राज्यसभा में बैठाती है और उन्हीं वकीलों के माध्यम से देश के संवेदनशील मामलों को लटकाने का काम करती है उन्होंने आरोप लगाया कि ये वकील देश के संवेदनशील मामलों को शीघ्र न्याय नहीं दिलवाने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने अयोध्या मसले की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के वकील बेशर्मी के साथ उच्चतम न्यायालय में जाकर कहते है कि इस मामले को वर्ष 2019 तक चलाओ। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों को इस तरह घसीटना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी राजनीतिक इरादों के अनुसार समय पत्र नहीं बनाने पर न्यायाधीशों को डराने धमकाने का काम चल रहा है। यह खेल देश एवं न्यायपालिका के लिए खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न्यायपालिका पर भरोसा नहीं हैं और वह राज्यसभा की ताकत पर देश को बंदी बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने न्यायमूर्तियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी भी ऐसे मिशन को कामयाब नहीं होने दिया जाये तथा लोकतंत्र की किसी भी रूप में हत्या नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनकी पार्टी का बहुमत नहीं है इसलिए संख्या का संतुलन नहीं होने के कारण कांग्रेस ऐसे संवेदनशील मुद्दों को राज्यसभा में वकीलों को भेजकर मामले को लटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन वकीलों को भी पता है कि उनके तर्क में दम नहीं है लेकिन वह तर्क वितर्क तथा धमकी देकर न्यायाधीशों को धमकाने का काम कर रहे हैं और मामले को घसीटना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस नए खेल को किसी भी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की लोकतंत्र में आस्था नहीं है और ये संसद को चलने नहीं दे रहे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चार पीढ़ियों तक शासन किया लेकिन उन्होंने देश, शोषित वर्ग एवं गरीबों को क्या दिया यह सब जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदुस्तान को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसा काम किया जो देश भारत पर बम दागने की धमकी देता था आज उसे कटोरा पकड़ा दिया है और यह सब किसी नरेंद्र मोदी के दम पर नहीं हुआ है, यह 125 करोड़ हिंदुस्तानियों के दम पर हुआ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र स्वीकार नहीं है और वह गद्दी पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। उन्हें यह भी दर्द है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठ गया और यह उन्हें हजम नहीं हो रहा। कांग्रेस चाहती है कि देश की गद्दी पर एक ही परिवार का नाम लिखा है लेकिन देश की जनता ने एक गरीब को प्रधानमंत्री बनाकर इनकी विरासत को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का इतिहास साक्षी है और जपा ने राज्य के दिल में जगह बनाई है। लेकिन कांग्रेस में यह भ्रम है कि मुख्यमंत्री पद किसे मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद बारह करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए जिनमें छह करोड़ मुफ्त में दिए गए हैं और लाखों महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाई गई। सेना में वन रैंक वन पेंशन का जिक्र करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल तक इस मांग को लटकाए रखा लेकिन भाजपा की सरकार ने आते ही ग्यारह हजार करोड़ रुपया इनके खातों में डालें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर सुबह किसी को जिताते हैं शाम को किसी और को जीताते हैं। ऐसे लोग राजस्थान की जनता का रुख नहीं देख पा रहे हैं और हवा का रूप और नजारा क्या है यह राजस्थान की धरती इन एयरकंडीशन कमरों में बैठकर रणनीति करने वालों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ही मंत्र को लेकर चुनाव लड़ रही है और वह है विकास।