Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संसद में 15 मिनट बोलने का समय मिल जाए तो खड़े नहीं हो पाएंगे मोदी : राहुल
होम UP Amethi संसद में 15 मिनट बोलने का समय मिल जाए तो खड़े नहीं हो पाएंगे मोदी : राहुल

संसद में 15 मिनट बोलने का समय मिल जाए तो खड़े नहीं हो पाएंगे मोदी : राहुल

0
संसद में 15 मिनट बोलने का समय मिल जाए तो खड़े नहीं हो पाएंगे मोदी : राहुल
PM Modi can not face Lok Sabha for 15 minutes : Rahul Gandhi
PM Modi can not face Lok Sabha for 15 minutes : Rahul Gandhi
PM Modi can not face Lok Sabha for 15 minutes : Rahul Gandhi

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील और नीरव मोदी मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यदि मुझेे इस मुद्दे पर 15 मिनट बोलने दिया जाए तो प्रधानमंत्री संसद मेें खड़े नहीं हो पाएंगेे।

तीन दिवसीय दौरे पर यहां आए गांधी आज दूसरे दिन मझगवां गांव में सांसद निधि से निर्मित 12 से अधिक सड़कों तथा बारातघर का लोकार्पण किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में खड़े होनेे से डरते है। संसद में यदि हमें 15 मिनट बोलने का समय मिल जाए तो प्रधानमंत्री वहां खड़े नही रह पाएंगे।

गांधी से नगदी की किल्लत के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन आ गए। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी देश का 30 हजार करोड रूपए उड़ा ले गए लेकिन मोदी ने एक शब्द नहीं कहा।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन देश के 15 लोगों के लिए आए हैं। नीरव मोदी, मोहुल चोकसी जैसे लोगों के लिए अच्छे दिन आए हैं। देश का गरीब और किसान बदहाली का जीवन यापन कर रहा है। मोदी ने लोगों की जेब से 500 और एक हजार के नोट छीनकर नीरव मोेदी को देेने का काम किया।