

सीकर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि उस दौरान मंत्री और विधायकों पर बलात्कार के अारोप लगते रहे।
मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उस दौर मेंं आए दिन बलात्कार के आरोप में कांग्रेस के विधायकाें के पकड़े जाने की खबरें छपती रहती थी।
मोदी ने कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन नेताओं के रिश्तेदारों को चुनाव में टिकट दे दिए जो बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसी पार्टी को लोग अपने क्षेत्र में घुसने न दें।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उनकी सभाओं में भारत माता की जय लगाने के एतराज पर उन्होंने कहा कि नामदार ने भारत माता की जय बोलने से रोकने का फतवा दिया है जिसे मैं खारिज करता हूं। मोदी ने सभा में भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस के अध्यक्ष को यह भी मालूम नहीं है कि आजादी के लड़ाके भारत माता की जय बोलकर फांसी पर लटक जाते थे।
उन्होंने कांग्रेस के एक नेता द्वारा भारत माता की जय बोलने वाले कार्यकर्ता को रोककर सोनिया गांधी की जय बुलवाने की घटना पर भी कांग्रेस काे आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से कांग्रेस का चरित्र उजागर हो रहा है।
अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं के मन में पहले से ही भारत माता के प्रति सम्मान भरा हुआ है। यहीं कारण है कि अटल जी ने कहा था कि उनके मरने के बाद गंगा मेंं प्रवाहित अस्थियों से भी भारत माता के जय की आवाज निकलेगी।