Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi launched Atal Bhujal Scheme - Sabguru News
होम Breaking PM मोदी ने अटल भूजल योजना की शुरुआत की

PM मोदी ने अटल भूजल योजना की शुरुआत की

0
PM मोदी ने अटल भूजल योजना की शुरुआत की
PM Modi launched Atal Bhujal Scheme
PM Modi launched Atal Bhujal Scheme
PM Modi launched Atal Bhujal Scheme

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात राज्यों के 8350 से अधिक ग्राम पंचायतों के भूजल को दुरुस्त करने वाली अटल भूजल योजना की बुधवार को यहां शुरुआत की।

मोदी ने राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अटल भूजल योजना से महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के भूजल का उठाने में बहुत मदद मिलेगी। इन सात राज्यों के 78 जिलों में 8,350 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में भूजल की स्थिति में सुधार होगा।

मोदी ने कहा कि पंचायतों में भूजल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। इसका बहुत बड़ा खामियाजा वहां के लोगों को उठाना पड़ता है। लोगों को इन दिक्कतों से मुक्ति मिले, जल स्तर में सुधार हो इसके लिए हमें जागरूकता अभियान चलाने होंगे।

उन्होंने कहा कि इससे वाजपेयी जी का सपना पूरा हुआ। पानी का विषय अटल जी के दिल के काफी करीब था। पानी का संकट सबके लिए चिंता का विषय है।