Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देख देश हुआ रोमांचित : मोदी - Sabguru News
होम Breaking टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देख देश हुआ रोमांचित : मोदी

टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देख देश हुआ रोमांचित : मोदी

0
टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देख देश हुआ रोमांचित : मोदी

]नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि दो दिन पहले की कुछ अदभुत तस्वीरें, कुछ यादगार पल, अब भी मेरी आंखों के सामने हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देखकर मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा। पूरे देश ने, जैसे, एक होकर अपने इन योद्धाओं से कहा –विजयी भवः, विजयी भवः।

उन्होंने कहा कि जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो, मुझे इनसे बातचीत करने का, उनके बारे में जानने और देश को बताने का अवसर मिला था। ये खिलाड़ी, जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करते हुए यहाँ पहुंचे हैं। आज उनके पास, आपके प्यार और समर्थन की ताकत है।

आइए मिलकर अपने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दें, उनका हौसला बढ़ाएं। सोशल मीडिया पर ओलंपिक खिलाड़ियों के समर्थन के लिए हमारा विक्ट्री पंच कैम्पेन अब शुरू हो चुका है। आप भी अपनी टीम के साथ अपना विक्ट्री पंच करिए और भारत के लिए जयकार करिए।